बाल तस्करी पर कडा प्रहार, स्टेशन से मुक्त कराये गये बच्चे, तस्कर गिरफ्तार

बाल तस्करी पर कडा प्रहार, स्टेशन से मुक्त कराये गये बच्चे, तस्कर गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 7:17:00 PM

राज्य के समस्तीपुर जिले में रेलवे सुरक्षा बल ने मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ कडा प्रहार किया है। बल ने कई नाबालिगों को मुक्त कराने के साथ ही एक कथित बाल तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के इस कदम तस्करों में हडकंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जंक्शन पर बाल तस्करी का बड़ा खुलासा किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) समस्तीपुर ने मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नाबालिग बच्चों को बाल श्रम के लिए गुजरात ले जाए जाने से बचाया है। इस दौरान एक कथित बाल तस्कर को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में बुधवार शाम प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस टीम को छह बच्चे डरे-सहमे हालत में मिले। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि उनके साथ मौजूद मो. फिरदौश (29), निवासी सकरा, मुजफ्फरपुर उन्हें गुजरात के अंगूठी और बाली बनाने वाले कारखाने में काम कराने ले जा रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बच्चों को मजदूरी के लिए गुजरात ले जा रहा था, जहां प्रत्येक बच्चे को करीब 6,000 रुपये प्रतिमाह देने की बात कही गई थी। इसके बाद आरपीएफ ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुक्त कराए गए सभी बच्चे मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी, बच्चों तथा जब्त दस्तावेजों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी समस्तीपुर को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM