BJP MLC पर फर्जीवाड़े की FIR, नई बताकर बेच दी किसी और की पुरानी बाइक

BJP MLC पर फर्जीवाड़े की FIR, नई बताकर बेच दी किसी और की पुरानी बाइक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 5:36:00 PM

राज्य के गोपालगंज से सत्ता पक्ष के रसूख और धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। गोपालगंज के निवासी बीजेपी के विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह की ऑटोमोबाइल एजेंसी 'श्री गोपाल मोटर्स' पर एक ग्राहक के साथ जालसाजी करने के गंभीर आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि पीड़ित को नई बाइक के नाम पर पहले से किसी और के नाम रजिस्टर्ड पुरानी गाड़ी थमा दी गई। जब पीड़ित ने इसकी शिकायत की, तो न्याय देने के बजाय एमएलसी ने अपने पद का रौब दिखाते हुए उसे जेल भेजने की धमकी दे डाली।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सारण जिले के मशरख निवासी नीतीश ओझा ने एक अक्टूबर 2020 को चैनपट्टी (गोपालगंज) स्थित 'श्री गोपाल मोटर्स' से एक नई हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल खरीदी थी। इसके लिए उन्होंने कुल 84,000 रुपये (79 हजार बैंक ट्रांसफर और 5 हजार नकद) का भुगतान किया था  गाड़ी देते समय एजेंसी के कर्मचारियों ने भरोसा दिया था कि रजिस्ट्रेशन कराकर कागजात डाक द्वारा उनके घर भेज दिए जाएंगे। पीड़ित नीतीश ओझा ने बताया है कि पिछले करीब छह साल से वो अपनी ही गाड़ी के कागजात के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे थे। आखिरकार 17 जून 2026 को एजेंसी ने उन्हें गाड़ी का स्मार्ट कार्ड  थमाया। जब नीतीश ने स्मार्ट कार्ड देखा, तो उनके होश उड़ गए स्मार्ट कार्ड पर गाड़ी के मालिक का नाम रजिया प्रवीन दर्ज था। चौंकाने वाली बात यह थी कि उस आरसी पर दर्ज इंजन नंबर और चेसिस नंबर हूबहू नीतीश की बाइक से मेल खा रहे थे.जो नीतीश द्वारा गाड़ी खरीदे जाने से पहले का ही था। यानी एजेंसी ने एक ही गाड़ी को दो बार बेचकर बकायदा फर्जीवाड़ा किया था।

धोखाधड़ी का पता चलने पर जब पीड़ित नीतीश ओझा शिकायत लेकर बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह के पास पहुँचे, तो सत्ता के नशे में चूर नेताजी आग बबूला हो गए. पीड़ित का आरोप है कि एमएलसी ने अपना पुलिसिया रौब दिखाते हुए धमकी दी कि मैं विधान परिषद का सदस्य हूँ। एक मिनट में तुमको जेल भिजवा दूँगा। मेरे ही इशारे पर यहाँ पुलिस कार्रवाई करती है। वही इस मामले में एमएलसी की धमकी से डरे बिना पीड़ित नीतीश ने कानून का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने गोपालगंज नगर थाने में एजेंसी के मालिक सह बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह और उनके स्टाफ के खिलाफ सोची-समझी साजिश, जालसाजी और पैसे हड़पने की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कागजातों की कड़ियों को जोड़ते हुए मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM