खगड़िया में बीजेपी नेता को अपराधियों ने मारी गोली, पत्नी को फोन कर कहा, बचा लो

खगड़िया में बीजेपी नेता दिलीप कुमार को अपराधियों ने शुक्रवार को गोली मार दी। बुलेट लगते ही वो जमीन पर गिर पड़े

खगड़िया में बीजेपी नेता को अपराधियों ने मारी गोली, पत्नी को फोन कर कहा, बचा लो
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 28, 2025, 2:10:00 PM

खगड़िया में बीजेपी नेता दिलीप कुमार को अपराधियों ने शुक्रवार को गोली मार दी। बुलेट लगते ही वो जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उनके सीने के पास जाकर लगी।

गोली लगने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि मुझे किसी ने गोली मार दी है। गोली लगते ही घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल, खगड़िया पहुंचाया गया।

यह घटना बिशनपुर मोड़ के पास स्थित त्रिभुवन टोला पुलिया पर तब हुई। वो वहां किसी काम से पहुंचे थे।

दिलीप कुमार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में मंडल कर समिति के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

बदमाशों ने प्लानिंग के साथ दिलीप को गोली मारी है। उन्हें पहले से पता था कि दिलीप आज कब और कहां जाने वाले हैं। जैसे ही बीजेपी नेता बिशनपुर मोड़ के पास स्थित त्रिभुवन टोला पुलिया के पास पहुंचे। पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

खगड़िया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की छानबीन की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM