कोसी नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि, तटबंध के अंदर बसे लोगों की बढ़ी परेशानी

कोसी नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि, तटबंध के अंदर बसे लोगों  की बढ़ी परेशानी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 15, 2026, 10:12:00 AM

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर कोसी नदी में दिखने लगा है। नदी के जलस्तर में फिर वृद्धि होने लगी है, जिससे कोसी तटबंध के अंदर बसे हजारों लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है साथ ही कोसी नदी के दहशत को भी इनके चेहरे पर देखा जाने लगा है।

 कोसी बराज से कोसी नदी के पानी का डिस्चार्ज आज एक लाख 76 हजार 855 क्यूसेक दर्ज किया गया है, जिसके चलते कोसी तटबंध के अंदर के इलाकों में पानी का दबाव बढ़ने लगा है, कोसी तटबंध के अंदर बसे लोग सुरक्षित और ऊँचे स्थानों का रुख करने लगे हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गयी है।

प्राप्त खबर के अनुसार जिले के किसनपुर प्रखंड के बेला गोठ गांव के लोगों की परेशानी बढने लगी है। यह गांव कोसी तटबंध के अंदर बसा है। तटबंध के अंदर बसे बेला गोठ सहित अन्य पंचायत के लोग अपने घर वार उजाड़कर ऊँचे स्थानों पर जाने लगे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके घर कोसी नदी में कटने लगे हैं। लोग आनन फ़ानन में घरों को उजाड़कर नाव के सहारे ऊँचे स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। बताया यह भी जा रहा है कि आगे आने वाले दिनों में कोसी के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। जिससे तटबंध के अंदर बसे लोगों में खौफ का आलम है।

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट

Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM