भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, दो हिरासत में

भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, दो हिरासत में
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 15, 2026, 7:11:00 AM

राज्य के सिवान जिले से खबर है, जहां भूमि विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान खूब लाठी-डंडे चले। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले में आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मिली खबर के अनुसार जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के बसौली पंचायत स्थित उजैना गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे पट्टीदारों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के सत्यनारायण चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी आंशिक चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान सत्यनारायण चौबे का सिर फट गया, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में 8 टांके लगाए गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लकड़ी नवीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि, सत्यनारायण चौबे की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही लकड़ी नवीगंज थाना अध्यक्ष सविता कुमारी त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके से अरुण चौबे के पुत्र आदित्य कुमार तथा उमेश चौबे के पुत्र मोहित कुमार को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित आवेदन दे दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM