सासाराम: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम, गांव में सन्नाटा

रोहतास जिले से मंगलवार को एक विवाहिता की आत्महत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शिवसागर थाना क्षेत्र के पडरी गांव निवासी रामू पासवान की 24 वर्षीय पत्नी पूनम देवी ने सोमवार की सुबह पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।

सासाराम: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम, गांव में सन्नाटा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 07, 2026, 12:26:00 PM

सासाराम। रोहतास जिले से मंगलवार को एक विवाहिता की आत्महत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शिवसागर थाना क्षेत्र के पडरी गांव निवासी रामू पासवान की 24 वर्षीय पत्नी पूनम देवी ने सोमवार की सुबह पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

मासूम बच्चों के सर से उठा मां का साया

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़ गई है। एक बच्चा महज दो साल का है, जबकि दूसरी सिर्फ छः माह की दुधमुंही बच्ची है। मां की मौत के बाद इन बच्चों का भी रो-रो कर बुरा हाल है और पिता को अब पत्नी की अनुपस्थिति में दो मासूम बच्चों के लालन-पालन की चिंता सता रही है। 

पति ने विवाद से किया इनकार

घटना के संदर्भ में मृतका के पति रामू पासवान ने बताया कि बीते सोमवार की शाम वे किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गये थे। रात को जब वे घर लौटे, तो पूनम फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और बच्चे रो रहे थे। रामू पासवान ने अपनी पत्नी के साथ किसी भी तरह के विवाद से साफ इनकार किया है और अपनी पत्नी के आत्मघाती कदम पर हैरानी जता रहे हैं।

चिकित्सक ने की फांसी की पुष्टि

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची शिवसागर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया, जहां शव का परीक्षण करने वाले चिकित्सक डॉ सिद्धार्थ राज सिंह ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करने के बाद बताया कि शुरुआती जांच में महिला की मौत का मुख्य कारण फांसी लगना है। उन्होंने यह भी बताया कि शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस 

मामले में पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय पूनम देवी पडरी गांव निवासी रामू पासवान की पत्नी थी जिसका मायका कैमूर जिले के दुमरा गांव में था। पुलिस के अनुसार फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच चल रही है और आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव व अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM