रोहतास में अधेड़ की गला काटकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रोहतास जिले में बुधवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या के बाद बवाल हो गया। दरअसल हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को ही जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

रोहतास में अधेड़ की गला काटकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 08, 2026, 10:27:00 AM

सासाराम। रोहतास जिले में बुधवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या के बाद बवाल हो गया। दरअसल हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को ही जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के बकनौरा पंचायत की है। मृतक की पहचान बकनौरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 निवासी 45 वर्षीय ददन यादव के रूप में हुई है।

गला काटकर की गई हत्या 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बंजारी स्थित सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक चालक का काम करते थे। प्रतिदिन की तरह वे मंगलवार की रात सीमेंट फैक्ट्री में अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुनसान जगह का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने ददन यादव को बीच रास्ते में घेर लिया और उनकी गला रेतकर हत्या कर दी।

पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक ददन यादव का जमीन को लेकर बीते कुछ वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। हालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, ऐसे में लोग इसे जमीन विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

डेहरी बंजारी पथ को जाम कर प्रदर्शन 

वहीं घटना के बाद आकर्षित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 सी डेहरी बंजारी पथ को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इधर सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। बता दें कि सड़क जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं और मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM