अपने अधिकारों को लेकर नगर निगम में सफाईकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

अपने अधिकारों को लेकर नगर निगम में सफाईकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 8:21:00 PM

सहरसा नगर निगम कार्यालय के समक्ष बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो चरणबद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरना का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाग्र कुमार 'गब्बर' ने किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में सफाईकर्मियों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी सफाईकर्मियों और अनियमितताओं के कारण वास्तविक कर्मियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अब संगठन किसी भी प्रकार के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में फर्जी सफाईकर्मियों को हटाकर कार्य क्षमता के अनुसार वास्तविक सफाईकर्मियों की नियुक्ति, सभी कर्मियों को प्रत्येक माह समय पर वेतन भुगतान, सवेतन नियम लागू करने, एसीपी का भुगतान सुनिश्चित करने तथा एनजीओ के माध्यम से कार्यरत सफाईकर्मियों के ईपीएफ की राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग की गई है।

इसके अलावा पिछले छह वर्षों से लंबित दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की अंतर राशि का भुगतान, कथित रूप से गलत तरीके से नियुक्त सुपरवाइजरों की नियुक्ति रद्द करने, पेमेंट सेक्शन में कार्यरत कर्मी मधु वर्मा को हटाने तथा सफाई वाहन चालकों के वेतन में वृद्धि की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन ने उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की तो सफाईकर्मी चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वहीं, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नगर निगम में कुल 266 सफाईकर्मी कार्यरत हैं और नियमित कर्मियों का भुगतान समय पर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिस एजेंसी के माध्यम से सफाईकर्मियों को रखा गया है, उसी एजेंसी द्वारा कुछ कर्मियों को हटाने की कार्रवाई की गई है। नगर आयुक्त ने कहा कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM