सहरसा एसपी का बडा कदम, एक साथ 107 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

सहरसा एसपी का बडा कदम, एक साथ 107 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 14, 2026, 7:51:00 PM

सहरसा जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं प्रशासनिक दृष्टि से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बडा कदम उठाया है। एसपी ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। एसपी द्वारा जारी जिलादेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों, पुलिस केंद्रों एवं शाखाओं में लंबे समय से कार्यरत कुल 107 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक दो वर्षों से अधिक समय से एक ही थाना या शाखा में पदस्थापित अधिकारियों को नए कार्यस्थलों पर भेजा गया है। 

तबादले के तहत पुलिस केंद्र सहरसा में पदस्थापित इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद सिंह को साइबर थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. शोएब अख्तर को सिमरी बख्तियारपुर थाना का नया अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सदर थाना में तैनात प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टर सन्नी कुमार को सौरबाजार थाना, दिव्या कुमारी को बसनही थाना तथा मुकेश यादव को बिहरा थाना भेजा गया है। बनगांव थाना से टिंकल शर्मा का स्थानांतरण सौरबाजार, चिरंजीवी प्रसाद तिवारी का सलखुआ तथा कृष्ण मोहन झा का बसनही थाना किया गया है। 

इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों में तैनात सहायक अवर निरीक्षकों, नवप्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों एवं ईआरवी वाहनों पर तैनात कर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किया गया है। दूसरे आदेश के तहत सात अन्य पुलिस पदाधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। सुदामा कुमार सिंह को प्रभारी परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर प्रभारी विधि शाखा बनाया गया है। नवप्रोन्नत चंदन कुमार को परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र सहरसा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अंजना प्रकाश को प्रभारी आरएमएस शाखा के साथ रक्षित अवर निरीक्षक, द्वितीय पुलिस केंद्र सहरसा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने पास लंबित सभी कांडों एवं अभिलेखों का विधिवत प्रभार संबंधित थानाध्यक्ष को सौंपकर तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें तथा इसकी अनुपालन रिपोर्ट पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इस व्यापक फेरबदल को जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक गतिशील और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM