सहरसा के रेड लाइट एरिया में बड़ी छापेमारी, 4 नाबालिग समेत 18 हिरासत में

सहरसा: शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय नगर रेड लाइट एरिया में मंगलवार को पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को हिरासत में लिया।

सहरसा के रेड लाइट एरिया में बड़ी छापेमारी, 4 नाबालिग समेत 18 हिरासत में
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 07, 2026, 5:10:00 PM

सहरसा: शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय नगर रेड लाइट एरिया में मंगलवार को पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें चार नाबालिग लड़कियां, चार नाबालिग लड़के, नौ महिलाएं तथा कथित सेक्स रैकेट संचालित करने वाली एक महिला शामिल है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

साइबर डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में अवैध देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के सत्यापन के बाद जिला पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पूर्व में प्रशासन द्वारा सील किए गए मकानों से भी लड़कियां बरामद हुईं। इससे स्पष्ट हुआ कि सील किए गए भवनों में भी अवैध गतिविधियां जारी थीं। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि इससे पहले भी इसी रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 10 महिलाओं और चार नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया था। उस समय जिन मकानों में देह व्यापार संचालित हो रहा था, उन्हें सील कर दिया गया था। इसके बावजूद सील मकानों में फिर से अवैध गतिविधियां संचालित होने का मामला सामने आया है।

पुलिस सभी हिरासत में लिए गए नाबालिगों और महिलाओं से पूछताछ कर रही है। साथ ही नाबालिगों की काउंसलिंग एवं संरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

सहरसा से विकास की रिपोर्ट 

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM