राहुल गांधी का प्रस्तावित पटना दौरा स्थगित, छात्रों से होना था संवाद

राहुल गांधी का प्रस्तावित पटना दौरा स्थगित, छात्रों से होना था संवाद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 3:49:00 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के सबसे बडे चेहरे राहुल गांधी का प्रस्तावित पटना दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। राहुल गांधी 15 जुलाई को छात्र सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। मिली खबर के अनुसार इस संबंध में पार्टी का कहना है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के चलते लागू आदर्श आचार संहिता के कारण कार्यक्रम आयोजित करना संभव नहीं है। 

दरअसल, पहले छात्र सम्मेलन 11 जुलाई को होना था, लेकिन बाद में इसकी तिथि बदलकर 15 जुलाई कर दी गई। अब इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है । कांग्रेस ने नई तारीख की जानकारी नहीं दी है, जबकि संगठन के भीतर इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से फिलहाल यही कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया है। इस संबंध में कोई अन्य आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि उपचुनाव खत्म होने के बाद राहुल गांधी का पटना दौरा और छात्र सम्मेलन कब तय होता है? ज्ञात हो कि इससे पहले यह जानकारी सामने आयी थी कि अपने पटना दौरे में राहुल गांधी खान सर और रोशन सर के विवाद के कारण चर्चा में आये मुसल्लहपुर हाट में पदयात्रा भी कर सकते हैं। पदयात्रा के बाद ही राहुल गांधी की छात्रों के साथ संवाद प्रस्तावित थी।

बता दे कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार छह जुलाई से ही शुरू हो चुकी है। जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। नाम वापसी की तिथि 16 जुलाई निर्धारित है। मतदान 30 जुलाई को होगा और मतगणना तीन अगस्त को होगी।

पटना से आभा की रिपोर्ट

Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM