'ए निशांत...कल से बैठी हूं' स्वास्थ्य मंत्री ने खुद थामा दादी का हाथ और पहुंच गए डॉक्टर के पास

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जहां बुजुर्ग महिला ने निशांत को आवाज लगाई और मदद की गुहार लगाई। मंत्री ने खुद हाथ थामा और बुजुर्ग महिला को डॉक्टर के पास ले गए।

 'ए निशांत...कल से बैठी हूं' स्वास्थ्य मंत्री ने खुद थामा दादी का हाथ और पहुंच गए डॉक्टर के पास
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 07, 2026, 5:42:00 PM

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब बुजुर्ग महिला ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवाज लगाई और मदद की गुहार लगाई। मंत्री न निशांत ने खुद हाथ थामा और बुजुर्ग महिला को डॉक्टर के पास ले गए। 

दरअसल मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री  निशांत कुमार पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने निशांत कुमार को आवाज लगाई। महिला ने कहा कि ए निशांत... ए निशांत, कल से एक्स-रे के लिए बैठी हूं। यह सुनते ही मंत्री निशांत तुरंत रुक गए, फिर महिला के पास पहुंचे और खुद हाथ बढ़ाकर उन्हें जांच के लिए अंदर भेजने की व्यवस्था कराई। 

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल  में इमरजेंसी से लेकर विभिन्न वार्डों तक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, मेल टॉयलेट और अन्य विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था में कमी, मरीजों की सुविधाओं में लापरवाही और कई प्रशासनिक खामियां सामने आईं। निशांत कुमार ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत की। अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने साफ-सफाई, दवा और इलाज की गुणवत्ता की समीक्षा की। सुविधाओं में लापरवाही और प्रशासनिक खामियों पर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए और कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निशांत ने PMCH निरीक्षण के दौरान भी प्रिंसिपल पर कार्रवाई थी। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सरकार का रुख सख्त है। 

निरीक्षण के बाद मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि रोस्टर के अनुसार कुछ डॉक्टरों की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से थी, लेकिन तीन बजे तक भी वे अस्पताल नहीं पहुंचे थे। ऐसे डॉक्टरों को विभाग तलब किया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि मैंने आज सबकुछ देखा। कुछ गड़बड़ियां मिली हैं। जिन डॉक्टरों को ड्यूटी पर होना चाहिए था, वे मौजूद नहीं थे। इस मामले में कार्रवाई तय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जरूरी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएं।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM