नई टोल नीति जनता पर आर्थिक हमला, खजाना खाली होने का प्रमाण : वीआइपी

नई टोल नीति जनता पर आर्थिक हमला, खजाना खाली होने का प्रमाण : वीआइपी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 07, 2026, 6:25:00 PM

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने बिहार सरकार की नई टोल टैक्स नीति पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता को राहत देने के बजाय उस पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार स्टेट हाईवे, बड़े पुलों पर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं, टोल शुल्क का भुगतान नहीं करने वालों पर तीन गुना जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है तथा अलग-अलग वाहनों के लिए प्रति किलोमीटर टोल दर तय कर दी गई है।

देव ज्योति ने कहा कि यह फैसला साफ तौर पर दर्शाता है कि सरकार का खजाना खाली हो चुका है और अब उसकी भरपाई आम जनता की जेब पर बोझ डालकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार का दायित्व जनता को राहत देना और उसकी आर्थिक परेशानियों को कम करना होता है, लेकिन बिहार सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जिनसे आम लोगों, किसानों, छोटे व्यापारियों, मजदूरों और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा कर सत्ता हासिल की, लेकिन अब अपने ही वादों को पूरा करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को उनके वादे के अनुरूप दो लाख रुपये देने में असफल रही है और अब राजस्व जुटाने के लिए टोल टैक्स के माध्यम से जनता से वसूली करने की तैयारी कर रही है।

वीआईपी नेता ने कहा कि राज्य सरकार को जनविरोधी फैसलों पर पुनर्विचार करना चाहिए और नई टोल नीति को तत्काल वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता पर नए-नए कर और शुल्क थोपना किसी भी तरह से उचित नहीं है। यदि सरकार ने इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो विकासशील इंसान पार्टी जनता की आवाज बनकर लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM