खान सर जाएंगे जेल या मिलेगी बेल? इस दिन कोर्ट सुनाएगा फैसला, अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी

पटना सिविल कोर्ट ने मशहूर कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में 10 जुलाई को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

खान सर जाएंगे जेल या मिलेगी बेल? इस दिन कोर्ट सुनाएगा फैसला, अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 08, 2026, 12:35:00 PM

पटना सिविल कोर्ट ने मशहूर कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में 10 जुलाई को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। कोचिंग संस्थान के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में दोनों पक्ष रोशन आनंद और खान सर के वकीलों के दलीलों के सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला 10 तारीख तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट की ओर से रोक जारी है।

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका मामले में आज बुधवार को पटना सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने अपना फैसला 10 जुलाई तक के लिए सुरक्षित कर लिया है। 10 जुलाई 2026 को खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर जज फैसला सुनेंगे। तब पता चलेगा कि खान सर को जेल जाना पड़ेगा या राहत मिलेगी। अदालत ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को बरकरार रखा है। 

इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने मंगलवार को करीब 40 मिनट तक सुनवाई की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। आज बुधवार को अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जिला जज ने दोनों पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुना। अदालत में सुरक्षा कर्मियों के हथियारों के लाइसेंस, आपराधिक पृष्ठभूमि और घटना से जुड़े तमाम पहलुओं पर बहस हुई। अब कोर्ट ने संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद 10 जुलाई को फैसला सुनाने का निर्णय लिया है। 

7 जुलाई को रौशन आनंद पक्ष की ओर से सत्यम झा ने बहस करते हुए फैजल खान की जमानत का विरोध किया था। उन्होंने कोर्ट को बताया था कि फैजल खान की ओर से क्रिमिनल हिस्ट्री छिपाई गई है। इसके बाद कोर्ट ने क्र‍िमि‍नल हिस्‍ट्री प्रस्‍तुत करते हुए 8 जुलाई की तारीख तय की थी। आज बुधवार को कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। दोनों पक्षों ने अपनी बातें रखीं, इसके बाद ज़ज ने 10 जुलाई को फैसला सुनाने का निर्णय लिया है। 

बता दें कि जून की शुरुआत में पटना स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट की थी। आरोप है कि इस दौरान सुरक्षा कर्मियों की ओर से फायरिंग की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। इस मामले में खान सर के खिलाफ केस चल रहा है।  

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM