हरित ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने के लिए बिहार ने केंद्र से मांगा सहयोग

हरित ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने के लिए बिहार ने केंद्र से मांगा सहयोग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 07, 2026, 7:47:00 PM

राज्य के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल तथा ऊर्जा सचिव-सह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड अजय यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी से शिष्टाचार मुलाकात कर बिहार में नवीकरणीय एवं हरित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में बिहार में 3305 मेगावाट क्षमता के ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर तथा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के विकास के लिए आवश्यक स्वीकृति एवं वित्तीय सहयोग का अनुरोध किया गया। यह परियोजना राज्य में प्रस्तावित सौर ऊर्जा परियोजनाओं से उत्पादित बिजली के सुगम निकासी एवं ग्रिड के प्रभावी एकीकरण के लिए महत्वपूर्ण है। यह अवसंरचना बिहार के जमुई, बांका, लखीसराय, औरंगाबाद एवं कैमूर जैसे नवीकरणीय ऊर्जा संभावित क्षेत्रों में स्थापित की जा रही सौर एवं BESS परियोजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री सूर्य घर  मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत बिहार में योजना के दायरे के विस्तार पर भी विस्तार से चर्चा हुई। राज्य में लगभग 58 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ता हैं, जबकि वर्तमान में 1.1 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सौर संयंत्र के अधिष्ठापन के लिए मात्र 2.5 लाख उपभोक्ताओं की ही स्वीकृति प्राप्त हुई है। राज्य सरकार ने योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रथम चरण में 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को शामिल करने का प्रस्ताव नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को भेजा है। इस प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया।

बैठक में पीएम-कुसुम योजना (फेज-II) के अंतर्गत 1,000 कृषि फीडरों के सोलराइजेशन, औरंगाबाद में 150 मेगावाट क्षमता के SECI सोलर पार्क, बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा राज्य में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के क्षेत्रीय परिसर की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। वहीं ऊर्जा सचिव ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से बिहार की ऊर्जा अवसंरचना और अधिक मजबूत होगी, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों और आम उपभोक्ताओं को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी एवं MNRE के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बिहार सरकार ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हरित ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM