भरत तिवारी एनकाउंटर, रोहिणी ने उठाये सवाल, सरकार पर साधा निशाना

भरत तिवारी एनकाउंटर, रोहिणी ने उठाये सवाल, सरकार पर साधा निशाना
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 24, 2026, 1:19:00 PM

भोजपुर के बिलौटी में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एक तरफ जहां महकमें और राज्य सरकार को लेकर पक्ष विपक्ष के नेता लगाताद अपने सवाल दाग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य की भी इंट्री हो गयी। लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य ने इस पूरी घटना पर सवाल उठाया है। रोहिणी ने पूछा है कि भरत तिवारी की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गयी है? बता दें कि रोहिणी आचार्य ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस सवाल को उठाया है।

रोहिणी ने लिखा है कि भरत तिवारी फर्जी मुठभेड़ मामले में सरकार के गठित न्यायिक जाँच से त्वरित कुछ स्पष्ट व् उजागर नहीं होने वाला है, न्यायिक जाँच की प्रक्रिया लंबी चलने की संभावना है और इस वजह से इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों का दोष साबित होने में काफी वक्त भी लगने वाला है। मेरी राय में न्यायिक जाँच का ये आदेश जनाक्रोश को ठंडा करने की सरकार की एक कवायद का हिस्सा है। दलितों, वंचितों, शोषितों, पिछड़ों - हाशिए पर खड़ी आबादी के अधिकारों , उनकी सहूलियतों , उनकी समस्याओं के निवारण एवं समाधान  के लिए संघर्ष करते हुए अपनी जान गंवाने वाले भरत तिवारी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए जमीन पर गंभीरता से संघर्ष कर रहे , आवाज उठा रहे लोगों के साथ - साथ सरकार से मेरा भी ये सीधा सवाल है कि भरत तिवारी की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट कहाँ है ? क्यों अब तक सार्वजनिक नहीं की गयी है पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट ? पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने में की जा रही देरी की आड़ में किसे बचाना चाह रही है हत्यारी सम्राट सरकार व् पुलिस ? मामले से जुड़ीं कई याचिकाएं कई माननीय न्यायालयों / अदालतों में दायर हैं और याचिकाओं की कानूनी मजबूती के लिए पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट का होना निहायत ही जरूरी है।

रोहिणी ने कहा है कि फर्जी मुठभेड़ में किस - किस की संलिप्तता है, इसे उजागर करने के लिए भरत तिवारी के परिजन मृतक के मोबाइल फोन के डिटेल्स को भी सार्वजनिक किए जाने की मांग कर रहे हैं , मृतक का मोबाइल फ़ोन पुलिस के कब्जे में है , मगर इस बारे में सम्राट सरकार की पुलिस ने चुप्पी साध रखी है , परिजनों का स्पष्ट कहना है कि मोबाइल फ़ोन में फर्जी मुठभेड़ का आदेश देने वाले असली व् बड़े गुनाहगारों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य - सबूत व् जानकारियाँ हैं . ऐसे में सहज ही सवाल उठता है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि अपनी काली करतूत पर पर्दा डालने के मकसद से पुलिस द्वारा मोबाइल फोन , मोबाइल में मौजूद डेटा और व्हाट'स एप्प चैट को नष्ट कर दिया गया है। ज्ञात हो कि विभिन्न मुद्दों पर रोहिणी आचार्य पहले भी राज्य सरकार पर निशाना साधते रही हैं। अब भरत तिवारी मामले पर भी उन्होंने सरकार को कटघरे में खडा कर दिया है।

Trending News

हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
Jul 17, 2026, 3:44:00 PM
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
Jul 17, 2026, 3:17:00 PM
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
Jul 17, 2026, 2:44:00 PM
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
Jul 17, 2026, 2:41:00 PM
RJD में क्यों मची भगदड़? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर नीरज कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
RJD में क्यों मची भगदड़? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर नीरज कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
Jul 17, 2026, 2:10:00 PM
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
Jul 17, 2026, 2:03:00 PM
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Jul 17, 2026, 1:45:00 PM
मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं ! लालू प्रसाद ने मृत्युंजय तिवारी को बुलाया
मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं ! लालू प्रसाद ने मृत्युंजय तिवारी को बुलाया
Jul 17, 2026, 1:29:00 PM
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
Jul 17, 2026, 1:27:00 PM
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 1:23:00 PM