बंटी यादव के घर पहुंचे मंत्री रामकृपाल यादव, सीधे SSP को लगा दिया फोन, फिर तो...

चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के बाद भाजपा मंत्री रामकृपाल यादव मंगलवार को न्यू करबिगहिया स्थित मृतक बंटी यादव के आवास पहुंचे। परिजनों की बात सुनने के बाद रामकृपाल यादव ने मौके से ही पटना के सीनियर एसपी से फोन पर बातचीत की।

बंटी यादव के घर पहुंचे मंत्री रामकृपाल यादव, सीधे SSP को लगा दिया फोन, फिर तो...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 14, 2026, 11:14:00 AM

चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के बाद भाजपा मंत्री रामकृपाल यादव मंगलवार को न्यू करबिगहिया स्थित मृतक बंटी यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मृतक की पत्नी, मां और भाई भावुक हो गए और रोते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा न्याय दिलाने की मांग की।

परिजनों की बात सुनने के बाद रामकृपाल यादव ने मौके से ही पटना के सीनियर एसपी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

रामकृपाल यादव ने कहा कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद कोतवाली थाना के तीन सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) और एक गृह रक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी अभी फरार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव आर्थिक और अन्य सहायता भी पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।

पटना से राजन की रिपोर्ट 

Trending News

स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM