बोले बाबा बागेश्वर, शरण में आने पर विभिषण का भी वध नहीं हुआ, भरत तिवारी मामले में हो उचित जांच

बोले बाबा बागेश्वर, शरण में आने पर विभिषण का भी वध नहीं हुआ, भरत तिवारी मामले में हो उचित जांच
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 24, 2026, 2:03:00 PM

भोजपुर के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भरत तिवारी हिंदुत्व के लिए जिया करता था। उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए बिहार जाएंगे।

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक दरबार में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह विदेश में थे। वहां से स्वदेश वापसी पर उनको भरत तिवारी मामले की पूरी जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी हिंदुओं के लिए और सनातनियों के लिए लड़ता था। सरेंडर करने के बाद प्रशासन ने उसके ऊपर गोली चलाई। यह हमें पता है। इसकी जांच होनी चाहिए। यदि कोई अपराधी है, अगर वह अपराधी है तो उसे न्यायपालिका से दंड मिलना चाहिए था। जो कुछ भी हुआ, उसकी विशेष स्तर पर वहां की सरकार मुख्यमंत्री जांच करें ताकि किसी के साथ ऐसा दोबारा न हो। 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भरत तिवारी के परिवार को हम आशीर्वाद देते हैं। उनके परिवार से हम भविष्य में मुलाकात करेंगे। हम हर सनातनी के लिए तैयार रहते हैं। लगातार कार्य करते हैं। हमारे धाम के भी लोग करते हैं। भरत तिवारी के साथ जो कुछ भी हुआ, वह उचित नहीं हुआ। हम हनुमान दादा से कहना चाहते हैं कि उनकी रक्षा बजरंगबली करें। वहां की सरकार से हमारा आग्रह है कि उचित और सही, सटीक जांच हो। उनका कहना था कि  विभीषण शत्रु के भाई थे लेकिन वह शरण में आ गए थे तो क्या उनका वध हुआ? यदि कोई शरण में आ जाए तो उसका वध नहीं किया जाता। यह रामचरितमानस कहती है। यह वेद और शास्त्र कहते हैं।

बता दें कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राज्य के साथ देश की राजनीति में जोरदार क्रिया और प्रतिक्रिया का दौर चल रहा है। राज्य के विपक्षी दलों ने पुलिस की कार्यशैली पर सीधा सवाल उठाया है साथ ही राज्य सरकार को भी कटघरे में खडा किया है वहीं दूसरी तरफ अलग अलग लोगों की भी प्रतिक्रिया लगाताार देखने को मिल रही है।

Trending News

हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
Jul 17, 2026, 3:44:00 PM
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
Jul 17, 2026, 3:17:00 PM
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
Jul 17, 2026, 2:44:00 PM
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
Jul 17, 2026, 2:41:00 PM
RJD में क्यों मची भगदड़? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर नीरज कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
RJD में क्यों मची भगदड़? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर नीरज कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
Jul 17, 2026, 2:10:00 PM
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
Jul 17, 2026, 2:03:00 PM
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Jul 17, 2026, 1:45:00 PM
मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं ! लालू प्रसाद ने मृत्युंजय तिवारी को बुलाया
मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं ! लालू प्रसाद ने मृत्युंजय तिवारी को बुलाया
Jul 17, 2026, 1:29:00 PM
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
Jul 17, 2026, 1:27:00 PM
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 1:23:00 PM