सुबह-सुबह मोतिहारी में NIA की छापेमारी से हड़कंप, कलामुद्दीन के घर पहुंची टीम

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा मानव तस्करी के एक संगठित नेटवर्क को लेकर छापेमारी की जा रही है। टीम ने मो. कलामुद्दीन (पिता–मो. यासीन) के घर पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

सुबह-सुबह मोतिहारी में NIA की छापेमारी से हड़कंप, कलामुद्दीन के घर पहुंची टीम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 07, 2026, 10:57:00 AM

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा मानव तस्करी के एक संगठित नेटवर्क को लेकर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई फेनहारा थाना क्षेत्र के कालूपकर गांव (वार्ड संख्या 2) में की गई, जहां टीम ने मो. कलामुद्दीन (पिता–मो. यासीन) के घर पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

NIA सूत्रों के अनुसार, कलामुद्दीन का नाम एजेंसी के केस RC-10/2024/NIA/DLI में सामने आया है, जो अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। जांच के दौरान NIA की टीम ने कलामुद्दीन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि कलामुद्दीन विदेश भेजने वाले नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और लोगों को कंबोडिया भेजने तथा उनके टिकट की व्यवस्था कराने में उसकी भूमिका रही है। एजेंसी को संदेह है कि यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था, जिसमें कई राज्यों के लोग शामिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि कलामुद्दीन छपरा जिले के सुधीर सिंह नामक व्यक्ति के संपर्क में था, जो इस मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। दोनों मिलकर लोगों को विदेश भेजने की प्रक्रिया को अंजाम देते थे। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि लोगों को रोजगार या अन्य लालच देकर विदेश भेजा जाता था।

NIA ने आगे की जांच के लिए कलामुद्दीन को नोटिस जारी कर 13 तारीख को पटना स्थित कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। एजेंसी इस पूरे मामले में डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और अन्य संदिग्ध कड़ियों को खंगाल रही है।

छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी NIA टीम के साथ मौजूद रही। कार्रवाई के बाद गांव में हलचल तेज हो गई है और लोग पूरे मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

NIA अधिकारियों का कहना है कि यह जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और आगे कई अहम खुलासे हो सकते हैं। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM