मोतिहारी: अब उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, सुगौली में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ

पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड के सुकुल पाकड़ पंचायत में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन सांसद डॉ. संजय जायसवाल और विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने फीता काटकर किया।

मोतिहारी: अब उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, सुगौली में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 08, 2026, 4:02:00 PM

पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड के सुकुल पाकड़ पंचायत में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन सांसद डॉ. संजय जायसवाल और विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने फीता काटकर किया। फिलहाल कॉलेज का संचालन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुकुल पाकड़ चिलझपटी के अस्थायी परिसर से होगा। 

उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि सरकार की नई व्यवस्था के तहत नए भवन बनने तक आधुनिक स्कूल भवनों में डिग्री कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि धनही शिवालय परिसर में कॉलेज का स्थायी भवन बनाया जाएगा और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 

वहीं विधायक बबलू गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही क्षेत्र की मांग पूरी हो गई है। अब स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में बीडीओ नूतन किरण, प्राचार्य और कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM