नेपाल बॉर्डर पर उर्वरक माफिया पर बड़ा प्रहार, हजारों बोरी खाद जब्त, SSB समेत तीन टीम का छापा

पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती बनकटवा प्रखंड में उर्वरक की कालाबाजारी और नकली डीएपी बनाने वाले गिरोह के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

नेपाल बॉर्डर पर उर्वरक माफिया पर बड़ा प्रहार, हजारों बोरी खाद जब्त, SSB समेत तीन टीम का छापा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 07, 2026, 12:36:00 PM

पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती बनकटवा प्रखंड में उर्वरक की कालाबाजारी और नकली डीएपी बनाने वाले गिरोह के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 6 जुलाई 2026 की रात SSB की 71वीं बटालियन, स्थानीय पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बड़हरवा, रेगनिया, आठमोहन और बीजबनी गांवों में छापेमारी कर तस्करी के लिए रखे गए करीब 2000 बैग उर्वरक बरामद किए। 

संयुक्त टीम ने सभी उर्वरकों को जब्त कर लिया है। इस मामले में जावेद अंसारी, विश्वनाथ राय, सिकंदर राय, सिखु राय और सुधीर राय के खिलाफ उर्वरक कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। 

छापेमारी के दौरान अगरवा गांव में प्रमोद राय और मदन राय द्वारा नकली डीएपी खाद तैयार किए जाने का भी खुलासा हुआ। मौके पर नकली डीएपी बनाने के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। 

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में उर्वरक की कालाबाजारी और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार छापेमारी जारी रहेगी ताकि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जा सके। 

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी बनकटवा, आदापुर, छौड़ादानों और घोड़ासहन प्रखंड के कई खाद दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ उर्वरक की कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM