मोतिहारी के सभी थानों में खुल रहा है पुलिस मेस, नगर थाना में रसोईघर का SP स्वर्ण प्रभात ने किया उद्घाटन

पूर्वी चंपारण जिले में पुलिसकर्मियों की सुविधा और बेहतर कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की पहल पर जिले के सभी थानों में पुलिस पदाधिकारियों एवं सिपाहियों के लिए मेस रसोईघर की व्यवस्था शुरू की जा रही है।

मोतिहारी के सभी थानों में खुल रहा है पुलिस मेस, नगर थाना में रसोईघर का SP स्वर्ण प्रभात ने किया उद्घाटन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 07, 2026, 10:32:00 AM

पूर्वी चंपारण जिले में पुलिसकर्मियों की सुविधा और बेहतर कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की पहल पर जिले के सभी थानों में पुलिस पदाधिकारियों एवं सिपाहियों के लिए मेस रसोईघर की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसी क्रम में मोतिहारी नगर थाना परिसर में नव स्थापित रसोईघर का विधिवत उद्घाटन पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने फीता काटकर किया। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना अध्यक्ष राजीव रंजन के प्रयास से काफी अच्छा व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मी दिन-रात कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा में लगे रहते हैं। ऐसे में उन्हें समय पर भोजन नहीं मिल पाने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार पुलिस पदाधिकारी और थाना के स्टाफ को स्वयं खाना बनाना पड़ता था, जिससे ड्यूटी पर जाने में देरी होती थी और कार्य क्षमता भी प्रभावित होती थी।

उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को देखते हुए जिले के सभी थानों में चरणबद्ध तरीके से पुलिस मेस की व्यवस्था की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को समय पर पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त चिंता के पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

एसपी ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए केवल आधुनिक संसाधन ही नहीं, बल्कि उनके दैनिक जीवन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का भी बेहतर होना आवश्यक है। मेस की व्यवस्था शुरू होने से पुलिसकर्मियों का समय बचेगा, उन्हें भोजन की चिंता नहीं रहेगी और वे अधिक मनोयोग से अपनी ड्यूटी कर सकेंगे।

नगर थाना में शुरू किए गए इस रसोईघर में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के लिए नियमित रूप से भोजन तैयार किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक रसोई उपकरण और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी कार्यक्षमता में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर थाना के थाना अध्यक्ष राजीव रंजन एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी  जवान एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस अधीक्षक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस बल के हित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM