मधेपुरा में बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनापट्टी सुखवा पंचायत में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मधेपुरा में बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 08, 2026, 6:43:00 PM

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनापट्टी सुखवा पंचायत में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान सखुआ वार्ड संख्या-10 निवासी फूलचंद पासवान के 24 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। 

परिजनों ने आनन-फानन में उसे मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल की पत्नी लवली देवी ने बताया कि घटना से पहले पांच-छह की संख्या में बदमाश उनके घर पहुंचे और दिलखुश के बारे में पूछताछ की। परिवार वालों ने बताया कि वह नहर की ओर गया है। इसके बाद सभी बदमाश नहर की तरफ चले गए। शंका होने पर परिजन भी उनके पीछे-पीछे पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश दिलखुश के साथ मारपीट शुरू कर चुके थे। विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

परिजनों के अनुसार, दिलखुश कुमार को दो गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल व उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मधेपुरा से रविकांत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM