जहानाबाद: चैतीपीपर गोलीकांड पर बड़ा खुलासा, जनसंहार की किसने रची थी साजिश? माले का गंभीर आरोप

जहानाबाद। चैतीपीपर गोलीकांड को लेकर बुधवार को भाकपा (माले) ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए।

जहानाबाद: चैतीपीपर गोलीकांड पर बड़ा खुलासा, जनसंहार की किसने रची थी साजिश? माले का गंभीर आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 08, 2026, 6:24:00 PM

जहानाबाद। चैतीपीपर गोलीकांड को लेकर बुधवार को भाकपा (माले) ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि यह कोई दो पक्षों के बीच का सामान्य विवाद नहीं था, बल्कि दबंगों और कथित बालू माफिया गिरोह द्वारा गरीब ग्रामीणों पर सुनियोजित हमला किया गया था। 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई नहीं कर रहा है और पीड़ितों को ही दोषी ठहराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में महानंद सिंह ने बताया कि भाकपा (माले) की उच्चस्तरीय जांच टीम ने चैतीपीपर गांव का दौरा कर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और पीड़ित परिवारों से बातचीत की। 

ग्रामीणों ने बताया कि 4 जुलाई को बालू माफिया गिरोह ने बस्ती पर हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग की। उनका कहना था कि ग्रामीणों ने संगठित होकर प्रतिरोध किया, जिससे बड़ी घटना टल गई। महानंद सिंह ने आरोप लगाया कि फल्गु नदी के किनारे रहने वाले गरीब लोग अपने घरों के छोटे-मोटे निर्माण कार्य के लिए थोड़ी मात्रा में बालू लाना चाहते थे। इसी बात को लेकर कथित बालू माफिया उनसे पैसे की मांग करता था। 

विरोध करने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी जाती थी। 4 जुलाई को भी इसी विवाद के बाद हमलावरों ने हथियारों के साथ बस्ती पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग गोली लगने से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए मुख्य आरोपी विष्णु शर्मा को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। यदि ग्रामीण दोषी होते तो वे स्वयं आरोपी को पुलिस के सुपुर्द नहीं करते। 

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस निष्पक्ष जांच करने के बजाय मामले को दो पक्षों का विवाद बताकर कमजोर करने का प्रयास कर रही है। भाकपा (माले) ने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए, हमले में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, अवैध बालू खनन और उसे संरक्षण देने वालों की भूमिका की भी जांच की जाए। 

साथ ही घायलों का समुचित इलाज, पीड़ित परिवारों को मुआवजा, सुरक्षा तथा झूठे मुकदमों से संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। पार्टी ने घोषणा की कि 11 जुलाई को जहानाबाद में जिलास्तरीय प्रतिवाद सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें पीड़ित परिवार और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होकर घटना से जुड़े तथ्यों को जनता के सामने रखेंगे।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM