ईरान-अमेरिका संघर्ष की भेंट चढ़ा गोपालगंज का लाल, दुबई में शिप पर हमले के दौरान मौत

ईरान-अमेरिका संघर्ष की भेंट चढ़ा गोपालगंज का लाल, दुबई में शिप पर हमले के दौरान मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 14, 2026, 5:39:00 PM

 बिहार के गोपालगंज जिले से बडी खबर है। जिले के थावे निवासी युवक की ईरान और अमेरिका में हो रही भीषण जंग में घायल होने और उसके बाद मरने की खबर है। खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गयी जबकि परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मर्चेंट शिप पर कार्यरत था। पीड़ित परिवार की नजरें सरकार और प्रशासन पर टिकी हैं।

ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष की तपिश अब बिहार के गोपालगंज तक पहुंच गई है। इस अंतरराष्ट्रीय जंग में गोपालगंज जिले के थावे बाजार के एक युवक की असमय मौत होने की खबर है। मंगलवार की अहले सुबह आई इस खबर के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान थावे बाजार निवासी स्थानीय व्यवसायी संजय गुप्ता के पुत्र सोनू कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार गुप्ता दुबई में एक मर्चेंट शिप पर कार्यरत था। मंगलवार की सुबह स्वजन को सूचना मिली कि ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान हुए एक हमले में सोनू की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस हमले में सोनू की मौत हुई, वह हमला ईरान की तरफ से किया गया था। यह खबर मिलते ही हंसते-खेलते परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे घर में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू के पिता संजय गुप्ता की थावे बाजार में जूता-चप्पल की दुकान है। बेटे की असमय मौत की खबर पाकर मंगलवार सुबह से ही दुकान बंद रही। घटना की जानकारी जैसे ही बाजार में फैली, हर कोई स्तब्ध रह गया। रिश्तेदार, परिचित और भारी संख्या में स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचने लगे। पूरे थावे बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है। सोनू की मौत की खबर के बाद से ही घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस गहरे दुख के बीच अब पीड़ित परिवार की नजरें सरकार और प्रशासन पर टिकी हैं। फिलहाल परिवार को आधिकारिक स्तर पर सोनू के शव को वतन वापस लाने की प्रक्रिया और अन्य जरूरी औपचारिकताओं से जुड़ी पुख्ता जानकारी का इंतजार है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भारत सरकार से मांग की है कि मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके पैतृक गांव थावे लाने की व्यवस्था की जाए।


गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM