गोपालगंज में आसमानी आफत: खेत में धान की रोपनी के दौरान गिरा ठनका

गोपालगंज में आसमानी आफत: खेत में धान की रोपनी के दौरान गिरा ठनका
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 7:10:00 PM

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से धान की रोपनी कर रहे दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को तत्काल भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरे घायल मजदूर का इलाज जारी है, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर गांव में बुधवार को अन्य दिनों की तरह खेतों में धान की रोपनी का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से दो मजदूर अचेत होकर वहीं गिर पड़े.मृतक की पहचान बैकुंठपुर गांव निवासी रामायण राम के 45 वर्षीय पुत्र भोला राम के रूप में की गई है। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान स्वर्गीय जगदेव राम के 50 वर्षीय पुत्र सुभाष राम के रूप में हुई है, जिनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मृतक भोला राम के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे चार पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गया है। घर के कमाऊ सदस्य की इस तरह अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। कटेया के बैकुंठपुर पंचायत में पिछले 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत से पूरे इलाके के लोग सहमे हुए हैं। पहला हादसा मंगलवार को हुआ, जिसमें सोहनरिया बाजार निवासी ऋषिकेश ठाकुर की धान की रोपनी के दौरान ही बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। वहीं दूसरे हादसे में बुधवार को बैकुंठपुर गांव में वज्रपात की वजह से भोला राम की जान चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार दो दिनों में दो परिवारों के चिराग बुझने से पूरे पंचायत में मातम का माहौल है और लोग खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM