भागलपुर: सड़क पर तड़प रहे थे दो युवक, रुका विधायक का काफिला, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

पीरपैंती के भाजपा विधायक मुरारी पासवान ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज शुरू कराया।

भागलपुर: सड़क पर तड़प रहे थे दो युवक, रुका विधायक का काफिला, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 08, 2026, 3:08:00 PM

पीरपैंती के भाजपा विधायक मुरारी पासवान ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज शुरू कराया। विधायक ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से भी मुलाकात की और दोनों घायलों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया।

पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान मिर्जाचौकी क्षेत्र के दौरे से लौट रहे थे। इसी दौरान कटुआ पहाड़ के समीप सड़क किनारे दो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। दोनों युवक बसंतपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उनकी पहचान बिजली राय के पुत्र तथा दिनेश राय के पुत्र के रूप में हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने बिना किसी देरी के दोनों घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचवाया। इसके बाद वे स्वयं अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से मुलाकात कर दोनों का त्वरित एवं बेहतर इलाज सुनिश्चित कराया। 

विधायक मुरारी पासवान ने दोनों घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च दायित्व है और हर परिस्थिति में क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भागलपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM