बांका: बलिया डबल मर्डर कांड का 72 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार

बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया-पड़तल्लो मार्ग पर 5 जुलाई को हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बांका: बलिया डबल मर्डर कांड का 72 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 08, 2026, 1:25:00 PM

बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया-पड़तल्लो मार्ग पर 5 जुलाई को हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अठमाहा गांव निवासी सोमनाथ सिंह उर्फ सोम कुमार सिंह के रूप में हुई है, जिसे बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे बाइक से जा रहे धर्मराय गांव निवासी गुंजन कुमार सिंह (34) एवं सिंधु कुमार (33) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। मृतक सिंधु कुमार की बहन के फर्दबयान पर अमरपुर थाना कांड संख्या 393/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी, मानवीय एवं पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट तथा वर्ष 2024 में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।

बांका एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM