IPL में बिहार टीम, उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने बढ़ाया हाथ? बोले-बिहार डिजर्व करता है अपनी आईपीएल टीम

बिहारी क्रिकेटरों के प्रदर्शन को देखते हुए देश के चर्चित बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल ने 'बेमिसाल बिहार' नाम सुझाते हुए आईपीएल टीम बनाने में बेशर्त मदद का ऐलान किया है।

 IPL में बिहार टीम, उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने बढ़ाया हाथ? बोले-बिहार डिजर्व करता है अपनी आईपीएल टीम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 22, 2026, 1:35:00 PM

आईपीएल 2026 तो अब खत्म होने को है, लेकिन आने वाले समय में बिहार की टीम भी आईपीएल खेलते दिखेगी ? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल के बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। बिहारी क्रिकेटरों के प्रदर्शन को देखते हुए देश के चर्चित बिजनेसमैन ने 'बेमिसाल बिहार' नाम सुझाते हुए आईपीएल टीम बनाने में बेशर्त मदद का ऐलान किया है। अनिल अग्रवाल मूल रूप से बिहार से ही हैं। हालांकि वह अब ब्रिटेन में रहते हैं, लेकिन बिहार से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहता है। 

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बिहार के लिए आईपीएल टीम की मांग उठाई है। उन्होंने लिखा है-जिस तरह चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें हैं, उसी तरह बिहार की भी अपनी एक मजबूत आईपीएल टीम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई शानदार क्रिकेटर दिए हैं। लेकिन फिर भी राज्य को क्रिकेट की दुनिया में वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार है।

अनिल अग्रवाल ने बिहार के कई खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि पटना में जन्मे ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए। वहीं गोपालगंज के साधारण परिवार से आने वाले साकिब हुसैन अपनी शानदार गेंदबाजी से दुनिया का ध्यान खींच रहे हैं।

अनिल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें हमेशा यह बात खलती है कि बिहार को क्रिकेट में अब तक वह पहचान और सम्मान नहीं मिल पाया, जिसका वह हकदार है। उन्होंने लिखा कि मेरा हमेशा से सपना रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। हमारे खिलाड़ियों को भी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर सुविधाएं बिहार में ही मिलनी चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो बिहार की टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल हो सकती है। मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। 

उद्योगपति ने आगे लिखा कि मैंने बिहार के खिलाड़ियों और युवाओं को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा देता हूं। मैं बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी ओर से बिना शर्त पूरा समर्थन दूंगा। बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक भावना है। अब समय आ गया है कि हमारी मिट्टी का प्रतिभा मैदान पर अपना दम दिखाए। अब समय आ गया है कि बिहार की प्रतिभा मैदान पर चमके। बताते चलें कि ईशान किशन और  वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकर समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM