BCCI और गौतम गंभीर पर प्रेशर! वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, बिहारी छोरा इंग्लैंड से वसूलेगा लगान

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (बुधवार) को होगा।करोड़ों फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी आज इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे। इस बीच वैभव सूर्यवंशी ने पहले टी20 मैच से पहले एक पोस्ट शेयर किया है।

BCCI और गौतम गंभीर पर प्रेशर! वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, बिहारी छोरा इंग्लैंड से वसूलेगा लगान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 01, 2026, 5:03:00 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (बुधवार) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर होगा। इससे पहले सभी की निगाहें 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी है। करोड़ों फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी आज इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे। जिन्हें आयरलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज में मौका नहीं मिल सका था। इसे लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों, पूर्व क्रिकेटरों और फ़ैंस ने कप्तान और टीम मैनेजमेंट के फ़ैसलों पर सवाल उठाए थे। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिए जाने पर कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। आयरलैंड के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में 0-2 से हारने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि  आज  वैभव को खिलाया जा सकता है। दिग्गज सुनील गावस्कर भी मानते हैं कि बिना देरी किए उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में उतार देना चाहिए।  

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार बुधवार रात 10:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी रात 9:30 बजे होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले सोनी के स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज है आयरलैंड के खिलाफ वह टी20आई स्क्वॉड का भी हिस्सा थे। उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम मैनेजमेंट का ध्यान खींचा, लेकिन अभी तक उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीधे तौर पर कहा है कि टीम मैनेजमेंट सोच-विचार करने के बाद ही अपना फैसला करेगी।

वहीं 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने पहले टी20 मैच से पहले एक पोस्ट शेयर किया है। जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है।  वैभव ने अपनो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ग्रेटफुल' इन.' और इसके बाद 'hourglass' (रेत की घड़ी) का इमोजी भी लगाया है। रेत की घड़ी इमोजी का मतलब काउंटडाउन के तौर पर देखा जाता है।  जब कुछ नया होने वाला हो। ऐसे में अब वैभव का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस के बीच हलचल तेज है। 

इससे पहले  कप्तान श्रेयस अय्यर से जब सवाल किया गया कि क्या वैभव सूर्यवंशी पहले टी20 मैच में डेब्यू करने वाले हैं, तो उन्होंने इस पर साफ जवाब देने से इनकार कर दिया। भारतीय कप्तान ने कहा- कुछ भी हो सकता है। फिलहाल हम इसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकते हैं। ये बहुत ही निजी मामला है। ये ऐसी बात है, जिस पर हम टीम मीटिंग में चर्चा करते हैं। हालांकि श्रेयस ने यह कहा है कि डेफ़िनिटली, वैभव बेहद अच्छे खिलाड़ी हैं। वे ज़बरदस्त टैलेंटेड हैं। जब भी उन्हें खेलने का मौक़ा मिलेगा, वे अच्छा खेलेंगे।

चारों तरफ़ वैभव और वैभव की ही बातें हो रही हैं। कोच और कप्तान के लिए यह स्थिति काफ़ी मुश्किल होती होगी? इस सवाल के जवाब में कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा-मैं तो ऐसा कुछ भी नहीं देख रहा हूं। ना मैं आपकी न्यूज़ फ़ॉलो करता हूं। ना मैं इंस्टाग्राम पर कुछ फ़ॉलो करता हूं और ना ही किसी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर। इसलिए मैंने ऐसा कुछ भी नहीं सुना है। श्रेयस अय्यर के वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिए गए जवाब क्रिकेट फ़ैंस को ज़्यादा पसंद नहीं आए और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला T20I–रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट (रात 10 बजे)

दूसरा T20I–ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर (शाम 7 बजे)

तीसरा T20I–ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम (रात 10 बजे)

चौथा T20I–काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टल (रात 10 बजे)

पांचवां T20I–रोज बाउल, साउथैम्पटन (शाम 7 बजे)

इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड की टीम 

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड

Trending News

सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM