समस्तीपुर के इंद्रवारा स्थित बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, लिया आशीर्वाद, बोले- हारने वालों को ही जीत मिलती है

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समस्तीपुर के इंद्रवारा स्थित बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

समस्तीपुर के इंद्रवारा स्थित बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, लिया आशीर्वाद, बोले- हारने वालों को ही जीत मिलती है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 27, 2026, 5:39:00 PM

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समस्तीपुर के इंद्रवारा स्थित बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।  

‎इस अवसर पर उन्होंने बाबा केवल महाराज से देश और प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।  

‎पूजा-अर्चना के बाद मोरवा प्रखंड अंतर्गत इंद्रवारा स्थित राजकीय मेला बाबा केवल धाम परिसर में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे यहां प्रतिवर्ष लगने वाले मेले में पिछले दस सालों से लगातार आ रहे हैं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।  उन्होंने इस दौरान घोषणा करते हुए कहा कि 2028 में इस मेले को और भव्य और शानदार बनाया जाएगा। यह मेला मुम्बई स्टाइल में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी इच्छा है कि यह प्रांगण और भव्य बने। आज बिहार के सभी जिलों से लोग यहां आते हैं और आशीर्वाद लेते हैं।  

‎वीआईपी के नेता मुकेश सहनी ने समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आज वे जहां भी हैं, वह उनके प्यार और आशीर्वाद की बदौलत हैं। उन्होंने लोगों से अपने अधिकार की लिए संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि हारने वालों को ही जीत मिलती है। हार अगर मिली है तो जीत तय है।  

‎'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कर्म को प्राथमिकता देते हुए कहा कि कर्म का फल जरूर मिलता है। बाबा का आशीर्वाद और कर्म दोनों से सफलता मिलेगी। लोगों से उन्होंने बच्चों को पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि अगर वे शिक्षित और जागरूक हो जाएंगे तो कोई बेड़ियां हमें जकड़ नहीं सकतीं।  

‎उन्होंने कहा कि अगर आज देश आजाद है तो यह हमारे पूर्वजों के ही संघर्ष का परिणाम है। हम लोग मल्लाह के बेटे हैं। हम लोग जाल में मछली फंसाते हैं, खुद फंसते नहीं हैं।  

‎इस मौके पर मेला कमिटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, उमेश सहनी, विपिन सहनी भी उपस्थित रहे.

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM