मकर संक्रांति पर विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में सियासी हलचल, संतोष मांझी ने तेजप्रताप को दिया NDA में आने का ऑफर

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बिहार की राजनीति में आज सियासी गर्माहट देखने को मिली। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अपने पटना स्थित आवास पर पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया।

मकर संक्रांति पर विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में सियासी हलचल, संतोष मांझी ने तेजप्रताप को दिया NDA में आने का ऑफर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 13, 2026, 2:28:00 PM

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बिहार की राजनीति में आज सियासी गर्माहट देखने को मिली। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अपने पटना स्थित आवास पर पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर एनडीए के कई बड़े नेता और मंत्री शामिल हुए।

इस भोज की सबसे अहम राजनीतिक चर्चा तब शुरू हुई, जब केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बेटे और मंत्री संतोष मांझी ने आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव को एनडीए में शामिल होने का खुला ऑफर दे दिया। संतोष मांझी ने कहा कि अगर तेजप्रताप एनडीए में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में नई अटकलें तेज हो गई हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने खुद अपने हाथों से दही-चूड़ा परोसा और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिठाई खिलाकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। यह दृश्य एनडीए की एकजुटता और आपसी तालमेल का संदेश देता नजर आया।

इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, संतोष सुमन, संजय झा, मंगल पांडे, संजय पासवान, संजय सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे। खास बात यह रही कि विजय सिन्हा ने बीजेपी के साथ-साथ एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया था।

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के नेता एक साथ उपस्थित हुए और मिलकर इस पारंपरिक पर्व की मिठास का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि यह मिठास ऊर्जा बनकर बिहार के विकास में योगदान देगी।

वहीं मंत्री मंगल पांडे ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो किसानों के लिए बेहद खास होता है। उन्होंने कहा कि इस दिन के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत होती है और देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है।

कुल मिलाकर, मकर संक्रांति के बहाने यह दही-चूड़ा भोज न सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन रहा, बल्कि बिहार की राजनीति में कई सियासी संकेत भी दे गया।

Trending News

झारखंड के शिक्षकों को बड़ा झटका! सरकार ने ACP-MACP पर लगाई रोक
झारखंड के शिक्षकों को बड़ा झटका! सरकार ने ACP-MACP पर लगाई रोक
Jul 25, 2026, 11:49:00 AM
श्रावणी मेले की सुरक्षा के बीच CID में अवकाश की कतार, मुख्यालय ने रोकी मंजूरी
श्रावणी मेले की सुरक्षा के बीच CID में अवकाश की कतार, मुख्यालय ने रोकी मंजूरी
Jul 25, 2026, 11:42:00 AM
रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Jul 25, 2026, 11:17:00 AM
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
Jul 25, 2026, 10:49:00 AM
 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
Jul 25, 2026, 10:20:00 AM
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
Jul 25, 2026, 10:02:00 AM
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM