BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"

BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"

 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 25, 2026, 10:20:00 AM

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में कार्यरत सेल कर्मी सुभाष चंद्र मोदी की मौत के बाद उनके परिजनों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मौत के आठ दिन बीत जाने के बावजूद शव अब भी बोकारो जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। परिजन मृतक के आश्रित को स्थायी नियोजन देने की मांग पर अड़े हुए हैं और मांग पूरी होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहे हैं।

प्रदर्शन के तहत पिछले तीन दिनों से मृतक की पत्नी और बेटी आमरण भूख हड़ताल पर बैठी हैं। वहीं आंदोलनकारियों ने बीएसएल के प्रशासनिक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार को भी अवरुद्ध कर दिया है, जिससे प्रबंधन पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

परिजनों का आरोप है कि सुभाष चंद्र मोदी प्लांट में ड्यूटी के दौरान घायल हुए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, लेकिन घटना के बाद भी बीएसएल प्रबंधन आश्रित को नौकरी देने के सवाल पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले रहा है। उनका कहना है कि जब तक नियोजन को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर पहुंचे गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने सेल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपने ही कर्मचारी की मौत के बाद संस्था का रवैया संवेदनहीन दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस भूमि पर सेल का प्लांट स्थापित है, वह आदिवासियों की जमीन रही है, लेकिन आज उसी समुदाय के एक परिवार को उसके अधिकार से वंचित रखा जा रहा है।

पूर्व विधायक ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासी परिवारों की समस्याओं के प्रति अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बीएसएल प्रबंधन शीघ्र ही मृतक के आश्रित को स्थायी नौकरी देने का निर्णय नहीं लेता, तो आजसू पार्टी इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Jul 25, 2026, 11:17:00 AM
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
Jul 25, 2026, 10:49:00 AM
 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
Jul 25, 2026, 10:20:00 AM
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
Jul 25, 2026, 10:02:00 AM
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM