पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में 'विकसित बिहार' का संकल्प हो रहा सशक्त: संजय सरावगी

बिहार के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में बिहारवासियों को दिए गए प्रेरणादायी संदेशों के लिए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में 'विकसित बिहार' का संकल्प हो रहा सशक्त: संजय सरावगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 22, 2026, 6:53:00 PM

पटना: बिहार के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में बिहारवासियों को दिए गए प्रेरणादायी संदेशों के लिए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

‎उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिखे गए पत्र के शब्दों में बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उज्ज्वल भविष्य की जो झलक दिखाई देती है, जो हम सभी के लिए प्रेरणादाई है।  

‎उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र ने पूरे देश को एक नई दिशा दी है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में “विकसित बिहार” का संकल्प भी निरंतर सशक्त हो रहा है।

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से यह प्रगति और भी तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में देश और बिहार दोनों निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार दिवस पर देशवासियों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि आज पूरा प्रदेश उत्साह और उल्लास के साथ स्थापना दिवस मना रहा है। बिहार के अलावा देश-विदेश के विभिन्न स्थानों पर भी बिहार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। एनडीए सरकार के सत्ता में आने के समय से ही हमने बिहार का स्थापना दिवस मनाना शुरू कर दिया था। आज यह उत्सव न केवल राज्य की राजधानी में बल्कि बिहार के हर जिले में और देश-विदेश में जहां भी बिहार की इकाइयां हैं, वहाँ मनाया जा रहा है।

‎उन्होंने विश्वास के साथ कहा, " बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचने वाला है। बिहार की आर्थिक विकास दर हो या बिहार की आधारभूत संरचना हो या बिहार का स्वास्थ्य और शिक्षा हो, सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।  आज हम अपनी समृद्धशाली विरासत को याद कर रहे हैं।"

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM