UGC बिल पर चेतन आनंद ने उठाए सवाल, बोले- कानून का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए, ललन सिंह चुप्पी साधे

UGC बिल 2026 को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। इस बीच दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से जब पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने UGC बिल को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया

UGC बिल पर चेतन आनंद ने उठाए सवाल, बोले- कानून का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए, ललन सिंह चुप्पी साधे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 29, 2026, 1:12:00 PM

UGC बिल 2026 को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। इस बीच दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से जब पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने UGC बिल को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। पत्रकार लगातार उनसे सवाल पूछते रहे—आप सवर्णों के बड़े नेता हैं, UGC बिल पर आपका क्या रुख है—लेकिन ललन सिंह बिना कुछ बोले चुपचाप आगे बढ़ गए। उनकी इस चुप्पी को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

UGC पर जेडीयू विधायक चेतन आनंद ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'कल अनेक कॉलेज के छात्रों से one-to-one संवाद हुआ और UGC Act को लेकर कई चर्चाएं हुईं। कई घंटे चले इस वार्तालाप का निष्कर्ष निकला, सवर्ण छात्र अगर जातिगत भेदभाव करते हैं तो उनपर कार्रवाई हो, मगर उन्हें आपसी रंजिश में फंसाया जाए तो फंसाने वाले पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। कानून का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए।

जातिगत भेदभाव देश के लिए नासूर है। ऐसे मामलों में दोषी के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए, मगर निर्दोष को बचने का अवसर भी मिलना चाहिए। 2012 में बने नियम में था कि अगर आरोप गलत निकले या फंसाने की मंशा निकली तो जुर्माना लगता था। नए नियम में क्यों नहीं है।'

वहीं दूसरी ओर, UGC बिल के विरोध में आज पटना में सवर्ण समाज और करणी सेना की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि UGC बिल 2026 शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संतुलन के खिलाफ है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने मार्च को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Trending News

श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM