गणतंत्र दिवस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, सुबह 7 बजे से गांधी मैदान की ओर वाहनों की एंट्री बंद

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सोमवार को गांधी मैदान और उसके आसपास की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक गांधी मैदान की तरफ वाहनों का प्रवेश नहीं होगा

गणतंत्र दिवस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, सुबह 7 बजे से गांधी मैदान की ओर वाहनों की एंट्री बंद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 25, 2026, 11:29:00 AM

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सोमवार को गांधी मैदान और उसके आसपास की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक गांधी मैदान की तरफ वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। डाकबंगला चौराहे से जेपी गोलंबर तक का मार्ग राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथियों के लिए आरक्षित रहेगा। कोतवाली-टी से बुद्धमार्ग में पुलिस लाइन तक पूरब की ओर जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे। वाहन वोल्टास मोड़ से विद्यापति मार्ग होते पुलिस लाइन तिराहा तक जा सकेंगे।

न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड, छज्जूबाग में एसडीओ आवास से जेपी गोलंबर की ओर और बुद्धमार्ग में छज्जूबाग मोड़ से एसडीओ आवास की तरफ वाहनों का परिचालन नहीं होगा। जेपी गंगा पथ से आयुक्त कार्यालय के सामने से पासधारक वाहन ही एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट और गांधी मैदान की ओर जाएंगे। फ्रेजर रोड से आने वाले निजी वाहनों को डाकबंगला चौराहे से मोड़ दिया जाएगा। ये वाहन भट्टाचार्य चौक-पीरमुहानी-नाला रोड होते जाएंगे।

पटना जंक्शन से डाकबंगला, न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्य चौक होते एग्जीबिशन रोड में बिग बाजार तक आएंगे और वहां से वापस भट्टाचार्य मोड़, सीडीए बिल्डिंग, गोरियाटोली होते जंक्शन तक जा सकेंगे। पटना सिटी की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहन मुसल्लहपुर हाट-बारी पथ होते खजांची रोड के दक्षिण तक आएंगे और यहीं से लौटेंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज से चलने वाली बसें गांधी चौराहा, मछुआटोली, दरियापुर तिराहा, नाला रोड, पीरमुहानी होते पटना जंक्शन तक जा सकेंगे और इसी मार्ग से वापस भी होंगे

गेट नंबर 1 से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का प्रवेश होगा। अतिथियों का प्रवेश गेट नंबर 10 से होगा। महिलाओं का प्रवेश गेट नंबर 12 और 13, छात्रों का गेट नंबर 2, 3 और 4, आमलोगों का गेट नंबर 6 और 7, मीडिया का प्रवेश गेट नंबर नौ से होगा।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM