समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन: Nitish Kumar बेगूसराय-शेखपुरा में 630 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री Nitish Kumar की तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन है। इस अंतिम दिन मुख्यमंत्री बेगूसराय और शेखपुरा जिलों का दौरा करेंगे, जहां वे करीब 630 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन: Nitish Kumar बेगूसराय-शेखपुरा में 630 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 14, 2026, 9:52:00 AM

मुख्यमंत्री Nitish Kumar की तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन है। इस अंतिम दिन मुख्यमंत्री बेगूसराय और शेखपुरा जिलों का दौरा करेंगे, जहां वे करीब 630 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर दोनों जिलों में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह से ही व्यस्त रहेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सबसे पहले करीब 11 बजे बेगूसराय पहुंचेंगे। यहां वे बीआईएडीए कैंपस में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और इसके बाद क्षेत्र में चल रहे औद्योगिक विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी अवलोकन करेंगे और कैंपस में संचालित विभिन्न फैक्ट्रियों का जायजा लेंगे। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।

बेगूसराय में मुख्यमंत्री कुल 330 करोड़ रुपए की 402 विकास योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें से 118.67 करोड़ रुपए की 190 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि 211.97 करोड़ रुपए की 212 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही बीआईएडीए कैंपस में कैंपा कोला फैक्ट्री की आधारशिला भी रखी जाएगी, जिससे क्षेत्र में उद्योग और रोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यहां वे जीविका दीदियों और स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।

बेगूसराय के बाद मुख्यमंत्री शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत पहुंचेंगे। यहां वे हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। सर्वा पंचायत के सर्वा गांव में मुख्यमंत्री 300 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

बताया गया है कि मुख्यमंत्री यहां करीब 2 घंटे 5 मिनट तक रुकेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के अंतिम दिन मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास योजनाओं की गति तेज करने और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM