मुख्यमंत्री नीतीश की 'समृद्धि यात्रा' का आज 8वां दिन, 15 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज सातवें दिन का कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री वैशाली जिले के दौरे पर रहेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश की 'समृद्धि यात्रा' का आज 8वां दिन, 15 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 24, 2026, 9:13:00 AM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज सातवें दिन का कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री वैशाली जिले के दौरे पर रहेंगे। आज पहले चरण की समृद्धि यात्रा का आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर पटना से हेलिकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे। समस्तीपुर में निर्धारित कार्यक्रम पूरे करने के बाद वे सुबह करीब 11 बजे वैशाली पहुंचेंगे।

वैशाली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कुल 128 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है।

मुख्यमंत्री का पहला पड़ाव महुआ होगा, जहां वे नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे और उनके कार्यों की सराहना करेंगे। मुख्यमंत्री बाबा बटेश्वर नाथ धाम में दर्शन-पूजन भी करेंगे, जिसे राजकीय पर्यटक स्थल का दर्जा प्राप्त है।

इसके बाद मुख्यमंत्री पानापुर बटेश्वरनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत तैयार किए गए पोखर का निरीक्षण करेंगे। यह पोखर जीविका दीदियों के हवाले किया जाएगा। साथ ही पोखर परिसर में बने पुस्तकालय और सौर ऊर्जा से संचालित मोटर पंप का भी उद्घाटन किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और कई नई योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे, जिससे जिले के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM