मुख्यमंत्री को बिहार की चिंता, लेकिन सबसे अधिक मिथिला की चिंता : संजय सरावगी

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज कहा कि नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा से न केवल बिहार में समृद्धि लाएगी, बल्कि इससे मिथिला भी समृद्ध होगा।

मुख्यमंत्री को बिहार की चिंता, लेकिन सबसे अधिक मिथिला की चिंता : संजय सरावगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 28, 2026, 4:27:00 PM

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज कहा कि नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा  से न केवल बिहार में समृद्धि लाएगी, बल्कि इससे मिथिला भी समृद्ध होगा।  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के दौरान जब दरभंगा आए थे तब 11 योजनाओं की घोषणा की थी, और आज जब वे समृद्धि यात्रा में यहां पहुंचे हैं तो इन सभी योजनाओं की समीक्षा की। इन सभी योजनाओं का काम प्रारंभ हो गया है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया  और धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में दरभंगा पहुंचे। उनके साथ मंच पर मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार लगातार बिहार की यात्रा करते हैं। मुख्यमंत्री ऐसे तो पूरे बिहार की चिंता करते हैं, लेकिन वे सबसे अधिक चिंता मिथिला की करते हैं।  

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बन रहे एयरपोर्ट टर्मिनल को देखा, तो निर्माणधीन एक्सप्रेस हाइवे और निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा की समीक्षा की। इसके अलावा तीन ऐतिहासिक तालाब हराई, दिग्गी, गंगासागर के सौंदर्यीकरण और एकीकरण का भी जायजा लिया। इसके अलावा 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलिवेटेड रोड की भी समीक्षा की। इस रोड के बन जाने से दरभंगा को जाम से मुक्ति मिलेगी।  

भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द योजना का काम पूर्ण करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विकास के साथ ही सनातन संस्कृति के आगे बढ़ने की भी चिंता कर रहे हैं। बाबा कुशेश्वर स्थान के विकास की बात हो या अहिल्या धाम में विकास की बात हो या मिथिला शोध संस्थान की बात हो, मुख्यमंत्री ने उन सभी की चिंता की।  

भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि दरभंगा में आज एम्स का निर्माण हो रहा है। मिथिला  के पुनौरा धाम में आज मां जानकी जन्मस्थली का विकास हो रहा है। आज सही अर्थों में पूरे मिथिला का कायाकल्प हो रहा है, यह उनकी लगातार हो रही यात्राओं से साफ दिखाई पड़ता है।  

उन्होंने विकास को लेकर कहा कि यहां के विधायक होने के नाते और खुशी होती है कि उनके क्षेत्र का कायाकल्प हो रहा है। 2005 के पहले का दिन आज भी याद है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन सभी कार्यों के पूरा होने के बाद यह दरभंगा, दरभंगा नहीं रहेगा; पटना के बाद सबसे बड़े शहर और विकास योजनाओं के मामले में दरभंगा ही रहने वाला है।

Trending News

श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM