गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के बीच तेजस्वी का वार— बोले, NDA संविधान को कमजोर करने में जुटी

पूरा देश गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के विभिन्न हस्तियों ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के बीच तेजस्वी का वार— बोले, NDA संविधान को कमजोर करने में जुटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 26, 2026, 11:22:00 AM

पूरा देश गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के विभिन्न हस्तियों ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने गणतंत्र दिवस की बधाई तो दी ही है साथ ही साथ उन्होंने एनडीए पर जमकर निशाना भी साधा है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि एनडीए संविधान को कमजोर कर रहा है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज का यह पावन दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों, संविधान निर्माताओं और अमर शहीदों को स्मरण कर उन्हें धन्यवाद कहने का दिन है। आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समस्त वीरों को सादर नमन के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी देकर हमें आजादी दिलाई तथा देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में अपना सर्वस्व बलिदान दिया।

एनडीए सरकार की विघटनकारी सामाजिक, आर्थिक और संविधान विरोधी अलोकतांत्रिक नीतियों के कारण देश के वर्तमान हालात चिंतनीय है। संविधान लागू होने के दशकों बाद संविधान एवं लोकतंत्र को समृद्ध करने की बजाय मौजूदा एनडीए सरकार इसे कमजोर करने वाले कार्य कर रही है। वो फ़ासीवादी ताक़तें जिनका देश की आज़ादी में कहीं कोई योगदान नहीं है वो संविधान की मूल भावना पर प्रहार कर रहे है। संविधान की उद्देशिका को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

त्याग, बलिदान, यत्न, संघर्ष एवं समर्पण से भरे कर्तव्य-पथ पर अग्रसर होकर आजादी के दीवाने हमारे पुरखों ने हमें यह आदर्श जनतांत्रिक व्यवस्था सौंपी है। आइए, हम सभी मिलकर प्रतिज्ञा ले कि हम सब इस महान देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखेंगे तथा अपने सकारात्मक प्रयासों एवं योगदान से अपने पुरखों के संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत के स्वप्न को साकार कर, देश की प्रगति-समृद्धि में बढ़-चढ़ योगदान करते रहेंगे।'

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM