तेजस्वी यादव को भी किशोर कुमार मुन्ना ने घेरा, बोले- वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं, क्यों नहीं वे घटनास्थल पर प्रतिरोध जाहिर करते? आखिर प्रतिपक्ष की आवाज कब बनिएगा?

नालंदा जिले में हाल ही में हुए दो घटनाओं के मामले में जन सुराज के वरिष्ठ नेता पटना से गुरुवार को नालंदा पहुंचे। सबसे पहले नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ बदमाशों ने एक विवाहिता के साथ सार्वजनिक रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया था

तेजस्वी यादव को भी किशोर कुमार मुन्ना ने घेरा, बोले- वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं, क्यों नहीं वे घटनास्थल पर प्रतिरोध जाहिर करते? आखिर प्रतिपक्ष की आवाज कब बनिएगा?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Apr 02, 2026, 3:11:00 PM

पटना: नालंदा जिले में हाल ही में हुए दो घटनाओं के मामले में जन सुराज के वरिष्ठ नेता पटना से गुरुवार को नालंदा पहुंचे। सबसे पहले नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ बदमाशों ने एक विवाहिता के साथ सार्वजनिक रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया था, मामले में पार्टी के नेता पीड़िता के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली।

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक किशोर कुमार (मुन्ना) ने कहा कि जो घटना घटी है वो वहशी-दरिंदगी भरी है। बेटियों की इज्जत लूटी गई, ये शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना है। उससे भी ज्यादा भयावह ये है कि प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। पीड़िता के साथ गलत करने वाले अपराधी आज छूटे घूम रहे हैं, उनकी अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशासन सिर्फ आईवॉश कर रही है। राज्य से इस तरह की घटना लगातार घट रही है। ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिला है, ज्ञान की धरती है। इस तरह की घटनाओं से बिहार की छवि देश में खराब हो रही है। नीतीश कुमार को समझना चाहिए,  शायद उन्हें बेटियों के महत्तव की जानकारी नहीं। जिस तरह बेटियों के साथ अत्याचार-दुष्कर्म हो रहा है। यहां दुष्कर्म करने की कोशिश की गई, नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता। उनका एक बेटा है, जिसे वे राज सिंहासन पर बैठाना चाह रहे हैं। उन्हें बेटियों की चिंता नहीं। 

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा कि सबसे दुर्भाग्य है कि जो नेता प्रतिपक्ष हैं वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं। अब क्यों नहीं वे इस तरह की घटनास्थल पर जाकर प्रतिरोध जाहिर करते? बिहार की मां-बहू, बहन उनसे ये सवाल करतीं हैं कि आप कब प्रतिपक्ष की आवाज बनिएगा? कब आप उन पीड़िता, जिसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है, मणिपुर जैसी घटना दोहराई जा रही है, उसकी आवाज बनिएगा? सड़क पर उतरकर पीड़ितों की आवाज बुलंद कीजिएगा?  

जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों: किशोर कुमार

किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि सबसे बड़ी बात है, बिहार में जो सत्ता परिवर्तन हुआ, उसमें सबसे ज्यादा वोट उन्हें महिलाओं ने ही दिया। भले ही महिलाओं ने 10 हजार रुपए लेकर वोट दिया हो, लेकिन उनको ही जिताया। इधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी मामले में घेरते हुए किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, बीते 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों। प्रत्येक दिन बिहार की महिलाओं-अबलाओं की इज्जत लूटी जा रही है। बिहार की बेटी-बहनें असुरक्षित हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को कौन मुख्यमंत्री बनेगा इससे फुर्सत नहीं मिल रही है कि वे राज्य की कानून व्यवस्था को संभाल सकें।  

मां शीतला मंदिर में मची भगदड़ घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम: किशोर कुमार

पार्टी प्रदेश कार्यालय से नालंदा पहुंचे जन सुराज के वरिष्ठ नेताओं ने जिले के मां शीतला मंदिर में भी गए। वहीं बीते दिनों हादसे में जान गंवाने वाले लोगों व उनके परिजनों के प्रति गहरी सांत्वना भी व्यक्त की। इस दौरान किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि हाल में घटी दुखद घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। ये मंदिर पौराणिक व भव्य है, सभी लोगों को मालूम है कि चैत के अंतिम मंगलवार को यहां काफी भीड़ लगती है। तो प्रशासन को यहां पुख्ता इंतेजाम करने चाहिए। भीड़ इतनी भी नहीं थी कि श्रद्धालुओं की मौत हो, ये प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। 

बता दें कि मौके पर बिहार मीडिया प्रभारी ओबैदुर हमान, पद्मा ओझा, इंदु सिन्हा, सोनाली आनंद, अनूप मैथिल, आदित्य कुमार, उपेंद्र कुमार विभूति, आनंद सिन्हा, सुबोध कुमार, उपेंद्र यादव, दिनेश कुमार, पूनम सिन्हा, सतेंद्र पासवान, आलोक कुमार, शिव शंकर सिंह, एम रहमान सहित अन्य मौजूद थे।

Trending News

नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
Jul 17, 2026, 5:31:00 PM
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
Jul 17, 2026, 5:29:00 PM
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
Jul 17, 2026, 5:21:00 PM
नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
Jul 17, 2026, 5:05:00 PM
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
Jul 17, 2026, 4:51:00 PM
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 4:41:00 PM
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
Jul 17, 2026, 4:38:00 PM