तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का 3rd बर्थडे, राबड़ी आवास के बाहर लगे पोस्टर, समर्थकों ने दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी आज तीन साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर एक बड़ा और आकर्षक पोस्टर लगाया गया है।

तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का 3rd बर्थडे, राबड़ी आवास के बाहर लगे पोस्टर, समर्थकों ने दी बधाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 27, 2026, 2:17:00 PM

बिहार की राजनीति के बीच आज एक खास पारिवारिक खुशी का दिन है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी आज तीन साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर एक बड़ा और आकर्षक पोस्टर लगाया गया है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

इस पोस्टर में तेजस्वी यादव उनकी पत्नी राजश्री यादव और उनके दोनों बच्चे—कात्यायनी और इराज—नजर आ रहे हैं। पोस्टर में कात्यायनी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई हैं। सड़क से गुजरने वाले राहगीर और समर्थक इस पोस्टर को देखकर रुक रहे हैं और परिवार को बधाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि तेजस्वी यादव 28 मार्च 2023 को पहली बार पिता बने थे। उस वक्त लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अपनी पोती को देखने अस्पताल पहुंचे थे। लालू प्रसाद यादव ने उस समय पोती को गोद में लेने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जो काफी वायरल हुई थीं।

कात्यायनी का जन्म चैती नवरात्र के छठे दिन हुआ था, जिसे मां कात्यायनी की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। इसी धार्मिक महत्व को देखते हुए उनका नाम कात्यायनी रखा गया।

वहीं, पिछले साल 26 मई को Tejashwi Yadav दूसरी बार पिता बने। उनके बेटे का नाम इराज रखा गया, जिसका चयन भी Lalu Prasad Yadav और Rabri Devi ने ही किया। इस नाम के पीछे भी धार्मिक महत्व बताया गया है।

आज कात्यायनी के जन्मदिन के मौके पर पूरा परिवार खुशियों में डूबा नजर आ रहा है और समर्थकों के बीच भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM