CM सम्राट के हरे गमछे पर तेजस्वी का करारा पलटवार, दिल्ली में लालू के घर राहुल-अखिलेश समेत बड़े नेताओं का जुटान

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट के बयान पर पलटवार किया है।

CM सम्राट के हरे गमछे पर तेजस्वी का करारा पलटवार, दिल्ली में लालू के घर राहुल-अखिलेश समेत बड़े नेताओं का जुटान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 24, 2026, 12:52:00 PM

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। 27 मई को आयोजित होने वाले तेजस्वी यादव के बेटे के पहले जन्मदिन समारोह की तैयारियों को लेकर वे दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने सीएम के हरे गमछे वाले बयान को बेहद शर्मनाक बताया है। बता दें कि तेजस्वी यादव के बेटे के बर्थडे कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने हरे गमछे को लेकर सम्राट चौधरी द्वारा दिए गए बयान को बेहद शर्मनाक बताया है। बेहद शर्मनाक है। तेजस्वी ने कहा कि 'हरा गमछा हो या नीला गमछा' इस तरह की बातें मुख्यमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देतीं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस तरह के बयान सरकार की मानसिकता को दर्शाते हैं और यह दिखाता है कि सत्ता में बैठे लोगों के अंदर कितनी नफरत भरी हुई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में लोगों को जाति, रंग और पहचान के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है। लेकिन बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। 

वहीं तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार सरकार के पास अब कोई पैसा नहीं बचा है और जनता से किए गए वादों को पूरा करने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने पहले भी सरकार से सवाल पूछा था कि महिलाओं को दूसरी किस्त कब दी जाएगी, पेंशन की राशि कब मिलेगी और आम जनता को राहत देने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। लेकिन सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार लगातार बिजली दरों में बढ़ोतरी कर रही है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब सरकार उन वादों से पीछे हटती नजर आ रही है। बिहार सरकार मुद्दों पर काम करने के बजाय बेवजह की बयानबाजी में लगी हुई है। 

Trending News

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
Jul 16, 2026, 3:15:00 PM
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
Jul 16, 2026, 2:54:00 PM