ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल

ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 16, 2026, 3:53:00 PM

पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस के लिए जो परेशानियां शुरू हुई थी, वह फिलहाल अभी रुकती हुई नहीं दिख रही है। दरअसल अब यह खबर आ रही है कि तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने इस्तीफा दे दिया है। उनके अचानक इस्तीफा देने से पश्चिम बंगाल के राजनीति में हलचल मच गई है। खबर यहां तक आ रही है कि कोयल मल्लिक जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती हैं। 

पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद से ही लगातार एक के बाद एक कई घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। दरअसल पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हुई तगड़ी हार के बाद से इसका सीधा असर उनकी पार्टी के तृणमूल कांग्रेस पर पड़ा है। आए दिन उनकी पार्टी से किसी ने किसी नेता, पूर्व मंत्री, विधायक या सांसद का साथ छोड़ने की खबर सामने आ रही है। अब इसी क्रम में यह खबर भी आ रही है कि तृणमलू कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। 

बताया यह भी जा रहा है कि कोयल मल्लिक ने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति को भेजा है। हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने की कोई वजह जाहिर नहीं की है। सबसे बड़ी बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस ने कोयल मल्लिक को कुछ महीने पहले ही राज्यसभा भेजा था। अब उनके अचानक इस तरीके से इस्तीफा देने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों में इस बार की चर्चा जोरों पर है कि कोयल बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में न तो बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है और नहीं कोयल की तरफ से कोई बयान आया है।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में शुमार होने वाले मदन मित्रा और अणुव्रत मंडल ने तृणमूल कांग्रेस को छोड़ने का ऐलान किया था। तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल में शासन काल के दौरान यह दोनों ही नेता ममता बनर्जी की बड़ी ताकत माने जाते थे। वहीं अब कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद से सबकी नजरें फिर तृणमूल कांग्रेस की तरफ टिक गई हैं।

Trending News

नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Jul 16, 2026, 4:45:00 PM
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM