बिहार में सीएम बदलने की अटकलें, भगवान सिंह बोले—सब कुछ नीतीश कुमार तय करेंगे, सिग्नेचर विवाद पर भी दी सफाई

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्‍तीफा दे दिया है. इसके बाद बिहार में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि आखिर नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री के पद से इस्‍तीफा कब देंगे और बिहार का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा

बिहार में सीएम बदलने की अटकलें, भगवान सिंह बोले—सब कुछ नीतीश कुमार तय करेंगे, सिग्नेचर विवाद पर भी दी सफाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Apr 01, 2026, 7:28:00 PM

बिहार की राजनीति में इस समय हलचल तेज है। Nitish Kumar के विधान परिषद से इस्तीफे के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब वो मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे? और अगर ऐसा होता है तो बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

इसी बीच आरजेडी ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। पार्टी का दावा है कि इस्तीफे के कागज पर जो हस्ताक्षर हैं, वो नीतीश कुमार के नहीं हैं। इस पर जेडीयू के जगदीशपुर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने साफ-साफ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जो सिग्नेचर इस्तीफे के दस्तावेज पर हैं, वो 100 फीसदी नीतीश कुमार के ही हैं और इसमें किसी तरह का कोई शक नहीं है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या कोई नीतीश कुमार का सिग्नेचर बदल सकता है? ये बिल्कुल असंभव है।

भगवान सिंह कुशवाहा ने यह भी बताया कि उनकी मुलाकात अक्सर नीतीश कुमार से होती रहती है और वो उन्हें बड़े भाई जैसा मानते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा है, यह वही बेहतर जानते हैं।

इस घटनाक्रम के बीच बिहार की जनता में भी चिंता बढ़ गई है। खासकर महिलाओं, किसानों, युवाओं और पिछड़े वर्ग के लोगों को यह डर सता रहा है कि अगर नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में जाते हैं तो राज्य की योजनाओं का क्या होगा। महिलाओं को खासतौर पर 10,000 रुपये वाली योजना को लेकर चिंता है।

इन सभी आशंकाओं को दूर करते हुए कुशवाहा ने भरोसा दिलाया कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में शुरू की गई सभी योजनाएं आगे भी जारी रहेंगी और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इसका पूरा इंतजाम पहले ही कर लिया गया है।

साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार की राजनीति में आगे क्या होगा, यह पूरी तरह नीतीश कुमार ही तय करेंगे—चाहे वह मुख्यमंत्री का चयन हो या मंत्रिमंडल का गठन।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM