शिवानंद तिवारी बोले –तेजस्वी ओझल, तेज प्रताप छाया… राबड़ी आवास पर सन्नाटा, पस्त कार्यकर्ताओं को कौन देगा दिलासा?

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के मित्र शिवानंद तिवारी ने मकर संक्रांति के अवसर पर पटना में दही-चूड़ा भोज की राजनीति के जरिए एक बार फिर से तेजस्वी यादव की निष्क्रियता और हताशा को निशाने पर लिया है।

शिवानंद तिवारी बोले –तेजस्वी ओझल, तेज प्रताप छाया…  राबड़ी आवास पर सन्नाटा, पस्त कार्यकर्ताओं को कौन देगा दिलासा?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 14, 2026, 7:43:00 PM

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के मित्र शिवानंद तिवारी ने मकर संक्रांति के अवसर पर पटना में दही-चूड़ा भोज की राजनीति के जरिए एक बार फिर से तेजस्वी यादव की निष्क्रियता और हताशा को निशाने पर लिया है। तिवारी ने दही-चूड़ा का भोज देने के लिए तेज प्रताप यादव की तारीफ की है और कहा है कि जहां तेज प्रताप यादव छाए हुए हैं, वहीं तेजस्वी यादव ओझल हैं, गुम हैं। तिवारी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि चुनाव नतीजों से पस्त कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के बदले नेता ही पस्त है और मैदान में नजर ही नहीं आ रही है।

बता दें कि आज पटना में कई नेताओं ने दही-चूड़ा भोज आयोजित किया था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तेज प्रताप यादव के कार्यक्रम की हो रही है। कार्यक्रम में लालू यादव के अलावा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी समेत कई नेता पहुंचे थे। तेज प्रताप ने एक दिन पहले ही राबड़ी आवास जाकर लालू, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव को भोज का न्योता दिया था। लालू तो आए लेकिन बाकी लोग नजर नहीं आए। तेज प्रताप यादव को उम्मीद है कि तेजस्वी देर से जगते हैं इसलिए रात में भी आ सकते हैं।

दही-चूड़ा भोज की राजनीति बिहार में हमेशा से चर्चित रही है। कई बार इस भोज के दौरान ही आगे की राजनीति के बदलाव के बीज बोए जाते रहे हैं। शिवानंद ने लिखा- 'भोज की राजनीति के रंग में कोई एक व्यक्ति सराबोर दिखाई दे रहा है, तो उसका नाम तेज प्रताप यादव है। तेजस्वी तो बिल्कुल ओझल हैं। 10 नंबर में सन्नाटा है। वही 10 नंबर जहां बिहार के कोने-कोने से कार्यकर्ता पहुंचते थे। दही-चूड़ा तो बहाना होता था। असल तो नेताओं से देखा-देखी होती थी। दरस, परस और दंड प्रणाम होता था। सब यहां से नई ऊर्जा के साथ अपने इलाके में लौटते थे।'

आज इसकी और ज़्यादा ज़रूरत थी. चुनाव नतीजे से पस्त कार्यकर्ताओं को दिलासा की ज़रूरत थी. उनको भविष्य के लिये उत्साहित करने की ज़रूरत थी. लेकिन जब नेता ही पस्त है. मैदान में कहीं नज़र ही नहीं आ रहा है. ऐसे में भविष्य के लिए दल को कौन ऊर्जान्वित करेगा !

आज तेजस्वी गुम हैं. तेज प्रताप छाया हुआ है. जिन लोगों ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री की शपथ के लिए तारीख तय करवा दिया था. इस रास्ते में तेज प्रताप को बड़ा अवरोध बता कर उसको निकाल बाहर किया था, पता नहीं वे लोग कहाँ हैं !

Trending News

रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Jul 25, 2026, 11:17:00 AM
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
Jul 25, 2026, 10:49:00 AM
 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
Jul 25, 2026, 10:20:00 AM
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
Jul 25, 2026, 10:02:00 AM
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM