बेगूसराय में सीएम नीतीश के आगमन से पहले सुरक्षा में चूक, हेलीपैड पर पहुंचा बैल, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज अंतिम दिन है। लेकिन यात्रा की शुरुआत से पहले बेगूसराय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।

बेगूसराय में सीएम नीतीश के आगमन से पहले सुरक्षा में चूक, हेलीपैड पर पहुंचा बैल, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 14, 2026, 1:17:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज अंतिम दिन है। लेकिन यात्रा की शुरुआत से पहले बेगूसराय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।

दरअसल, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेगूसराय में एक हेलीपैड बनाया गया था। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही अचानक एक बैल हेलीपैड पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैल तेजी से दौड़ते हुए सीधे हेलीपैड के पास पहुंच गया। बैल को अपनी ओर आता देख वहां तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और कई जवान जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

बताया जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी वहां खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए, जबकि कुछ जवान मौके से दूर भागते नजर आए। अचानक हुई इस घटना से हेलीपैड के आसपास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

जब बैल वहां से हटने को तैयार नहीं हुआ, तब सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियों की मदद से बैल को धीरे-धीरे हेलीपैड से बाहर खदेड़ा गया। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार बैल को वहां से हटाया जा सका और स्थिति सामान्य हुई।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण का आज समापन हो रहा है। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बेगूसराय और शेखपुरा जिले में विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

जानकारी के अनुसार बेगूसराय में मुख्यमंत्री करीब 109 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 165 करोड़ रुपये की लागत वाली 211 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा विकास कार्यों को लेकर एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM