सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है देश : मुकेश सहनी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए संबोधन पर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह देर से उठाया गया अच्छा कदम है।

सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है देश : मुकेश सहनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 23, 2026, 8:00:00 PM

पटना: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए संबोधन पर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह देर से उठाया गया अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि यह कदम पहले ही उठाया जाना चाहिए था।  

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश आज इस स्थिति में फंसा है। रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है।  

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी हालत में युद्ध रुकना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा असर भारत पर पड़ रहा है और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर व्यापक है। सरकार ने एलपीजी और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं और इसके कारण आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। सरकार की गलत विदेश नीति के कारण देश को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।  

उन्होंने कहा कि इस संकट का असर सिर्फ तेल और गैस तक सीमित नहीं है, बल्कि खाद, खाद्य पदार्थों और दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला भी प्रभावित हो रही है। इस महंगाई का असर आम जनता पर भारी बोझ पड़ेगा।  

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा विपक्ष को समझती ही नहीं है। आज जब स्थिति गंभीर हुई है और भाजपा के नेताओं को चुनाव की व्यस्तता से फुर्सत मिली है, तो उन्हें देश की जनता नजर आ रही है।उन्होंने कहा कि आज देश को खतरे में डाला गया है।  

उन्होंने कहा कि रसोई गैस की किल्लत के कारण अब लकड़ी और गोइठा पर खाना बनाया जा रहा है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM