प्रवास कार्यक्रम में पूर्णिया पहुंचे संजय सरावगी, कार्यकर्ता सम्मान समारोह में हुए शामिल, बोले- भाजपा विचारधारा की पार्टी ‎

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी आज अपने प्रवास कार्यक्रम के क्रम में भागलपुर से पूर्णिया पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

प्रवास कार्यक्रम में पूर्णिया पहुंचे संजय सरावगी, कार्यकर्ता सम्मान समारोह में हुए शामिल, बोले- भाजपा विचारधारा की पार्टी  ‎
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 13, 2026, 6:34:00 PM

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी आज अपने प्रवास कार्यक्रम के क्रम में भागलपुर से पूर्णिया पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।  

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी कला भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित किया।  कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में भी आती है तो हम अपनी विचारधारा को नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर से 370 समाप्त हो गई तो अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया। अब पुनौरा धाम में माँ जानकी का भव्य मंदिर बनने जा रहा है।  

‎उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो जाति और परिवार के नाम पर काम नहीं करती है। यहां बूथ पर काम करने वाला सामान्य कार्यकर्ता भी संगठन के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।  

‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिला प्रचंड बहुमत उन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है। यही कारण है कि जब मुझे प्रदेश में पार्टी का नेतृत्व मिला तो मैंने निर्णय लिया कि मैं खुद जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करूंगा।  

‎पूर्णिया की धरती को मक्का और मखाना की धरती बताते हुए कहा कि मखाना के किसानों की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी है। उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की चर्चा करते हुए कहा कि जब वे उनसे आशीर्वाद लेने गए थे उनसे मिले थे तब उन्होंने मखाना को लेकर चिंता करते हुए कई प्रश्न किए।  

‎उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को देश ही नहीं बिहार के गाँव की भी चिंता करते है। वे जानते हैं कि गाँव के विकास के बिना भारत विकसित नहीं बन सकता है। 

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान भारत विकसित जी रामजी अधिनियम की भी चर्चा की और विपक्ष को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस कानून का भी विपक्ष विरोध कर रहा है।  

‎उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जिस बूथ पर भाजपा कमजोर है, वहां संगठन को मजबूत करने की जरूरत है।  

‎इससे पहले पूर्णिया पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने स्वागत से भावविभोर होते हुए कहा कि कार्यकर्ता से मिले सम्मान से बड़ा सम्मान कोई और नहीं है।  

‎भागलपुर से रवाना होने के पूर्व उन्होंने अंगराज कर्ण की वीरभूमि भागलपुर में दो दिवसीय प्रवास के द्वितीय दिवस पर आज जोगसर, आदमपुर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा वृद्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया।  

‎उन्होंने भगवान भोलेनाथ से बिहार को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने और प्रदेशवासियों को सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की कामना की।  

‎इसके अलावा वे भागलपुर में श्री श्री गौशाला सेवा समिति द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए और गौसेवा का पुनीत कार्य किया।

Trending News

झारखंड के शिक्षकों को बड़ा झटका! सरकार ने ACP-MACP पर लगाई रोक
झारखंड के शिक्षकों को बड़ा झटका! सरकार ने ACP-MACP पर लगाई रोक
Jul 25, 2026, 11:49:00 AM
श्रावणी मेले की सुरक्षा के बीच CID में अवकाश की कतार, मुख्यालय ने रोकी मंजूरी
श्रावणी मेले की सुरक्षा के बीच CID में अवकाश की कतार, मुख्यालय ने रोकी मंजूरी
Jul 25, 2026, 11:42:00 AM
रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
रिवॉल्वर लेकर किराना दुकान में घुसा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Jul 25, 2026, 11:17:00 AM
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
Jul 25, 2026, 10:49:00 AM
 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
Jul 25, 2026, 10:20:00 AM
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
Jul 25, 2026, 10:02:00 AM
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM