सम्राट चौधरी बोले - थानेदार से लेकर सीओ तक की रिपोर्ट सरकार को जा रही है, कोई बचेगा नहीं

तारापुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के गृह मंत्री ने तकनीक, पारदर्शिता और प्रशासनिक सख्ती को लेकर बड़ा बयान दिया

सम्राट चौधरी बोले - थानेदार से लेकर सीओ तक की रिपोर्ट सरकार को जा रही है, कोई बचेगा नहीं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 25, 2026, 3:51:00 PM

तारापुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के गृह मंत्री ने तकनीक, पारदर्शिता और प्रशासनिक सख्ती को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब समय पूरी तरह बदल चुका है और टेक्नोलॉजी के इस दौर में कोई भी गलत काम ज्यादा देर तक छिपा नहीं रह सकता।

गृह मंत्री ने 90 के दशक की तुलना करते हुए कहा कि उस समय ग्रेजुएट होना ही बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी, लेकिन आज अगर कोई व्यक्ति मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़ा नहीं है तो उसे इंटेलेक्चुअल नहीं माना जाता। उन्होंने कहा कि तकनीक ने सूचना के आदान-प्रदान को इतना तेज कर दिया है कि अगर प्रधानमंत्री दिल्ली से कोई बात कहते हैं तो महज पांच मिनट में उसकी जानकारी रामपुर चौक तक पहुंच जाती है।

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी ने व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है और सरकार इसी पारदर्शिता का लाभ उठाकर सिस्टम को मजबूत कर रही है। इसी दौरान गृह मंत्री ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, “मैं गृह मंत्री हूं, सबका इलाज करता हूं और सबकी रिपोर्ट मेरे पास है। कौन कहां गड़बड़ कर रहा है, मुझे सब पता है। समय आने दीजिए, एक-एक आदमी को अंदर डालूंगा।”

गृह मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि थानेदार, बीडीओ, सीओ या कोई भी अधिकारी अगर गड़बड़ी करेगा तो उसकी रिपोर्ट अब सीधे सरकार तक पहुंच रही है। कोई भी बचने वाला नहीं है, क्योंकि जनता सबसे पहले ब्लॉक और थाने का रुख करती है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को और ज्यादा दुरुस्त किया जाएगा।

अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि जब पहली बार तारापुर की जनता ने उनकी माता को चुनाव जिताया था, तभी से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में उन्हें 27 साल हो चुके हैं और वे एक-एक समस्या को समझते हैं। “मुझे गर्व है कि मैं तारापुर का बेटा हूं,” 

उन्होंने कहा अंत में गृह मंत्री ने जनता से आशीर्वाद मांगा और भरोसा दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते रहेंगे।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM